---Advertisement---

हैंडबैग पर मां की तस्वीर लगाकर घूम रही Rakhi Sawant, क्यों हीरामंडी को लेकर बोलीं- ‘मैं अनशन करूंगी’

Rakhi Sawant: 'हीरामंडी' वेब सीरीज को लेकर राखी सावंत ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है और यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 12, 2024 4:24 अपराह्न | Updated: मई 15, 2024 6:28 अपराह्न

Rakhi Sawant
Follow Us
---Advertisement---

Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है और वजह है उनका अजीबोगरीब बयान। जहां एक बार फिर वेब सीरीज को लेकर प्यार लुटाती हुई नजर आई और उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो अब खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अपने अजीबोगरीब अंदाज में राखी सावंत चर्चा में आ गई है और लोग इस वीडियो को देखकर खूब मजे ले रहे हैं। भंसाली की वेब सीरीज को देखने के बाद राखी पर इसका खुमार साफ नजर आ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या कह रही हैं ड्रामा क्वीन।

‘हीरामंडी’ को लेकर ऑस्कर की मांग

वीडियो में राखी सावंत कहती हैं, “अगर ऑस्कर अवार्ड हीरामंडी को नहीं मिला तो मैं अनशन करूंगी। राखी यह बात काफी सोच विचार कर कहती है। वही कैमरे की निगाहें उनके बैग पर अटक गई जो उन्होंने खास तरीके से स्टाइल किया है। जॉगर्स और रेड कोट के साथ माथे पर स्कार्फ बांधकर राखी सावंत अपने लुक को गॉगल्स से खास टच देती हुई नजर आई लेकिन उनका हैंडबैग काफी हटके है।

मदर्स डे पर मां को याद करती दिखी Rakhi Sawant

मदर्स डे के मौके पर राखी सावंत अपने हैंडबैग को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई और उस पर उनकी मां की तस्वीर प्रिंट है। इस बैग को फ्लॉन्ट कर रही राखी सावंत वीडियो में हीरामंडी वेब सीरीज को लेकर ऑस्कर की मांग करने के बाद एक बार फिर संजय लीला भंसाली को सपोर्ट करती हुई नजर आई। इससे पहले भी इस सीरीज को लेकर एक्ट्रेस ने कहा था कि भंसाली साहब को मुझे इस वेब सीरीज में कास्ट करने की जरूरत थी।

उर्फी और शर्लिन को लेकर भी राखी हुई थी मुखर

इस दौरान राखी ने उर्फी जावेद और शर्लिन चोपड़ा का जिक्र किया था और कहा था कि मुजरा उनसे बेहतर कोई नहीं कर सकता है।एक बार फिर भंसाली की वेब सीरीज को लेकर राखी लाइमलाइट में आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Alia Bhatt

मई 14, 2026

Deepika Padukone

मई 14, 2026

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026