---Advertisement---

आर्यन खान की तरह बच्चे की ख्वाहिश रखती हैं Rakhi Sawant, SRK से कर बैठी ये मांग!

शाहरुख खान को लेकर राखी सावंत कुछ ऐसा बोलती हुई नजर आई जिसका क्लिप सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। राखी के बेबाकपन को देख लोग हैरान रह गए हैं और वह लाइमलाइट में आ गई है। आर्यन खान की तरह बच्चे करने की ख्वाहिश में ड्रामा क्वीन कुछ ऐसा बोलती हुई नजर आई जिसे सुनने के बाद आपके कान भी खड़े हो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 22, 2023 6:19 अपराह्न

Rakhi Sawant
Follow Us
---Advertisement---

Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने बेबाक बयान को लेकर काफी चर्चा में रहती है। यह बात सच है कि वह कभी भी कुछ भी बोलने में नहीं हिचकती हैं और ऐसे में कभी-कभी कुछ ऐसा बोल जाती हैं जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में होता है। इस बीच राखी सावंत शाहरुख खान को लेकर कुछ ऐसा कहती हुई नजर आई जिसके बाद वह लाइमलाइट में है। एक बार फिर ड्रामा क्वीन सुर्खियां बटोरने में कामयाब हुई। दरअसल राखी सावंत शाहरुख खान से कुछ ऐसा चाहती है जिसकी शायद आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। उनका एक पॉडकास्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये क्या बोल गई राखी

फिल्मी ज्ञान इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस पॉडकास्ट वीडियो में राखी सावंत यह कहती हुई नजर आ रही है कि उन्हें कोई एतराज नहीं है अगर आर्यन खान की तरह सेरोगेट बच्चे पैदा करने के लिए शाहरुख खान की मदद मिल जाए। यह बयान अपने आप में बहुत बड़ी है लेकिन राखी सावंत के लिए कुछ भी मुमकिन है। दरअसल इस वीडियो में उनसे पूछा जाता है कि क्या वह किसी बॉलीवुड एक्टर की सेरोगेट मां बनना चाहती हैं तो ऐसे में वह कहती है कि हां क्यों नहीं। जब उनसे यह पूछा जाता है कि किसी एक एक्टर का नाम लें तो वह शाहरुख खान का नाम लेती है। इतना ही नहीं वह यह भी कहती है कि शाहरुख खान के बच्चे कितने क्यूट हैं।

बेबाकपन से सुर्खियों में रहती है राखी

राखी सावंत अपने अजीबोगरीब बयान की वजह से हर बार लाइमलाइट में आ जाती हैं। एक बार फिर वह कुछ ऐसा ही कह गई। आर्यन खान की तरह क्यूट बच्चा पैदा करने के लिए राखी एक बार फिर बेबाक बयान देती नजर आई। सोशल मीडिया पर यह क्लिक वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर मजे ले रहे हैं। राखी इससे पहले भी कई दफा बच्चे पैदा करने की ख्वाहिश पर बात कर चुकी है और वह बता चुकी हैं कि वह बच्चों की शौकीन है। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में राखी आदिल खान दुर्रानी संग शादी और तलाक की वजह से काफी विवादों में रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026