---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: हर साल अपनी बहनों को मंहगे तोहफ़े देते हैं ये सेलिब्रिटीज़, क़ीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Raksha Bandhan 2023: बॉलीवुड सिलेब्रिटीज़ का अपनी बहनों के साथ बहुत गहरा रिश्ता है। हर साल वह अपनी बहनों को रक्षाबंधन पर महंगे तोहफ़े देते हैं। वही इन तोहफ़ों की कीमत इतनी ज़्यादा है कि सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 30, 2023 4:02 अपराह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: राखी का त्योहार 30 और 31 अगस्त को पूरे भारत में मनाया जाएगा। इस दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर सुंदर-सुंदर राखियां सजाएंगी। वहीं भाई भी अपनी बहनों को उनके मनपसंद तोहफ़े देकर उन्हें खुश करेंगे। बॉलीवुड में भी हर बार की तरह इस बार भी बहुत धूमधाम से रखी का त्योहार मनाया जाएगा। मगर क्या आप जानते हैं कि हर साल सेलिब्रिटीज़, राखी के मौक़े पर अपने भाइयों से महंगे तोहफ़े लेते हैं? अगर नहीं तो आज हम इस लेख में आपको उन्हीं सेलिब्रिटीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने भाईयों से हर साल राखी बांधने के बदले मंहगे तोहफ़े लेती हैं।

भाईयों से हर साल मंहगे तोहफ़े लेते हैं ये सेलिब्रिटीज़ 

हर साल रक्षाबंधन पर अर्पिता खान को महंगे तोहफ़े देते हैं सलमान खान 

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की गिनती हिंदी सिनेमा के टॉप एक्टर्स में होती है। अभिनेता ने फ़िल्मों में कई बार अच्छे भाई का किरदार निभाया है जिसे लोगों ने काफ़ी पसंद किया है। मगर असल ज़िंदगी में भी वह अपनी बहनों के लिए एक पर्फेक्ट भाई कहलाते हैं। अभिनेता की दो बहनें हैं एक अर्पिता खान और दूसरी अभिनेता पुलकित सम्राट की पूर्व पत्नी श्वेता रोहिरा। दोनों ही अभिनेता के दिल के काफ़ी क़रीब मानी जाती हैं। वहीं खबरों की मानें तो अभिनेता हर साल दोनों को रक्षाबंधन पर महंगे तोहफ़े देते हैं। ऐसा ही एक तोहफ़ा उन्होंने कुछ साल पहले अपनी दोनों बहनों को दिया था जिसमें उन्होंने दोनों को मुंबई में एक-एक फ़्लैट तोहफ़े में दिया था।

रक्षाबंधन पर भाई सिद्धार्थ चोपड़ा से महंगा तोहफ़ा ले चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा 

देसी गर्ल के नाम से घर-घर में मशहूर ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा को उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा बॉलीवुड के पॉपुलर सिबलिंग्स में से एक हैं। वहीं अभिनेत्री चाहे दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हो, वह अपने भाई को राखी बांधने के लिए वक्त निकालकर उनके पास पहुंच जाती हैं। खबरों के अनुसार, दोनों के बीच का रिश्ता तना गहरा है कि पिछले रक्षाबंधन 2022 पर सिद्धार्थ ने प्रियंका को 10 करोड़ का फ़्लैट तोहफ़े में दिया था। 

बहन से राखी बंधवाने के लिए मोटी रक़म देते हैं कार्तिक आर्यन 

बॉलीवुड में हर फ़िल्म के साथ ऊंचाइयां छू रहे अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी बहन पर जान छिड़कते हैं। अभिनेता की एक बहन है जिसका नाम कृतिका है। वह डॉक्टर हैं और उम्र में अभिनेता से बड़ी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ साल 2021 में कार्तिक ने अपनी बहन को राखी बांधने के लिए 70 करोड़ की डायमंड की अंगूठी दी थी। वहीं अब देखना यह है कि इस साल Raksha Bandhan 2023 के मौके पर वह अपनी बहन को कौनसा बड़ा तोहफा देते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026