---Advertisement---

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding: 3 साल पहले इस तरह हुई लव बर्ड्स की मुलाकात, प्यार चढ़ा परवान तो अब लेंगे सात फेरे

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी जल्द हमसफर बनने के लिए तैयार हैं। कपल 21 फरवरी को सात फेरे लेने वाले हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों ड्रीमी डेस्टिनेशन गोवा में शादी करेंगे। वहीं प्री वेडिंग फंक्शंस भी शुरू हो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 16, 2024 12:24 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 5:56 अपराह्न

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी जल्द हमसफर बनने के लिए तैयार हैं। कपल 21 फरवरी को सात फेरे लेने वाले हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों ड्रीमी डेस्टिनेशन गोवा में शादी करेंगे। वहीं प्री वेडिंग फंक्शंस भी शुरू हो गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कैसे मिले रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी और कैसे पहुंच उनका रिश्ता शादी तक।

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding को लेकर फैंस बेताब

रिपोर्ट्स की माने तो अगर दोनों के रिश्ते की शुरुआत की बात करें तो यह 2021 में कोरोना समय के दौरान एक दूसरे के क्लोज आए थे। कुछ समय तक जैकी और रकुल पड़ोसी भी बने थे लेकिन बाद में कई मुलाकातों के बाद दोनों एक दूसरे के और भी करीब आ गए और डेट करना शुरू कर दिया। किसी इवेंट हो या फिर जन्मदिन कपल एक दूसरे के लिए रोमांटिक पोस्ट शेयर कर फैंस को चौंका देते रहे हैं। दोनों को जब भी पब्लिकली स्पॉट किया गया एक साथ काफी क्लोज नजर आए।

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding: कपल एक दूसरे के लिए रोमांटिक पोस्ट

रिलेशनशिप के बाद 10 अक्टूबर 2021 को रकुल प्रीत सिंह के बर्थडे पर जैकी भगनानी ने एक स्पेशल पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा, “तुम्हारे बिना ये दिन दिन नहीं लगते हैं तुम्हारे बिना टेस्टी खाना भी कोई स्वाद नहीं लगता है और कुछ मजा नहीं आता है। बर्थडे विश सबसे खूबसूरत आत्मा के लिए वह भी इतना खास जितना तुम्हारा स्माइल और जितनी खूबसूरत तुम हो। हैप्पी बर्थडे मेरी।” वही इस रोमांटिक पोस्ट का जवाब देते हुए रकुल प्रीत ने कह, “धन्यवाद, मेरे तुम इस साल मेरे सबसे बड़े गिफ्ट रहे हो धन्यवाद मेरी जिंदगी में रंग भरने के लिए। धन्यवाद मुझे बिना रुके हंसते के लिए। धन्यवाद तुम्हारे लिए हम साथ में और भी खूबसूरत यादें बनाएंगे।”

रिश्ते को पब्लिकली अनाउंस

वहीं रकुल प्रीत ने जैकी के जन्मदिन पर लिखा, “हैप्पी हैप्पी बर्थडे मेरे सनशाइन तुम हमेशा खुश रहो और सबको खुश रहो जैसे तुम रखते हो हैप्पी बर्थडे।” रकुल और जैकी को आए दिन एक साथ स्पॉट किया जाता रहा है और दोनों अपने प्यार का इजहार करने में कभी पीछे नहीं रहे। उन्होंने बहुत जल्द अपने रिश्ते को पब्लिकली अनाउंस भी कर दिया और उसके बाद एक दायरे में रहे हैं।

Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani लेंगे सात फेरे

गौरतलब है कि जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह 21 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंधेगे। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों करीबी रिश्तेदारों और फैमिली की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। यह प्राइवेट सेरेमनी होने वाली है। वहीं फैंस ऑफिशल तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। बीती रात राकुल जैकी के घर पहुंची थी जहां उनका ढोल सेरेमनी होने वाला था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026