Ram Gopal Varma: अगर फिल्म इंडस्ट्री की विवादित हस्ती की बात करें तो निश्चित तौर पर एक्टर और डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का नाम लिस्ट में शुमार है। आज 7 अप्रैल को वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं लेकिन अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद की वजह से हमेशा वह सुर्खियों में बने रहते हैं। क्यों विवादों से ही वह इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि कभी डोनाल्ड ट्रंप को लेकर टिप्पणी तो कभी धर्म को लेकर बयान देने और धुरंधर 2 की तरफदारी करने को लेकर उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा है।
क्यों धुरंधर 2 को लेकर Ram Gopal Varma आए विवादों में
Ram Gopal Varma’s review of Dhurandhar 2
byu/padfoony inBollyBlindsNGossip
धुरंधर की तरफदारी करते हुए राम गोपाल वर्मा ने इस एटॉमिक बम कहा था। डायरेक्टर ने कहा था कि यह मास्टरपीस है जो बॉलीवुड के पुराने घिसे पिटे फार्मूले को खत्म कर देगी और इंडस्ट्री के लिए यह एक चेतावनी है। इसके साथ ही प्रोपेगेंडा वाले बयान पर पलटवार किया है। बॉलीवुड स्टार्स की धुरंधर का चुप्पी पर भी सवाल उठाया। इस वजह से उन्हें लोग उन्हें आदित्य धर की धुरंधर का पीआर बताकर ट्रोल कर रहे हैं।
एआई और डोनाल्ड ट्रंप को लेकर क्या बोले राम गोपाल वर्मा
Is Trump only listening to A I?
One moment he shouts: “Major combat operations over” to say later: “A short term excursion” nearing completion.
Then threatens to bomb power plants and bridges “Will throw Iran back to the Stone Ages” … if the Strait of Hormuz isn’t opened…— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) April 6, 2026
राम गोपाल वर्मा ने एआई और डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बात करते हुए हाल ही में एक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि “ट्रंप किस तरह से बार-बार अपनी बात में बदलाव करते हैं। यह कोई मानवीय एडवाइजर की वजह से ऐसा नहीं हो रहा है बल्कि एआई की वजह से हो रहा है।” इसके अलावा एआई के भरोसे ट्रंप को बताया।
जब कियारा आडवाणी को लेकर रामगोपाल वर्मा ने किया था पोस्ट
ram gopal varma clarifies his post on Kiara’s bikini image
byu/falconwantspies inBollyBlindsNGossip
राम गोपाल वर्मा ने वॉर 2 को लेकर एक कंट्रोवर्शियल पोस्ट किया था जिसे बाद में डिलीट करना पड़ा था। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच लड़ाई इस बात पर है कि किसे ये B**K मिलेगी तो वह तो एक बैकबस्टर होगी। हालांकि बाद में डायरेक्टर ने इसको डिलीट किया था लेकिन इसकी सफाई देते हुए उन्होंने कहा था कि मैंने बहुत सारे पोस्ट किए थे लेकिन इस बारे में कुछ भी याद नहीं है।
ईरान अमेरिका इजरायल वॉर के बीच राम गोपाल वर्मा के पोस्ट ने मचाया बवाल
दरअसल राम गोपाल वर्मा ने इसे लेकर लिखा कि “अमेरिका और ईरान के बीच की असल जंग जीसस और अल्लाह के बीच की लड़ाई है जो जीतेगा वह इस धर्म में धर्म बदल लेंगे।” इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगो का गुस्सा देखा गया था और इसे असंवेदनशील और बेतुका बताया गया था।
ए आर रहमान को लेकर क्या बोले थे राम गोपाल वर्मा
Ram Gopal Varma's clarification on the Jai Ho, AR Rahman, Sukhwinder Singh issue:
byu/Interesting-Take781 inBollyBlindsNGossip
डायरेक्टर ने दावा किया था कि ऑस्कर जीतने वाला गाना जय हो ए आर रहमान का नहीं बल्कि इसे सुखविंदर ने कंपोज किया है। जब इस वजह से उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा तब वह अपनी बात से मुकर गए और उन्होंने कहा था कि वह ए आर रहमान का सम्मान करते हैं।






