---Advertisement---

‘लॉकअप 2’ में Ram Kapoor को क्यों मिला वीआईपी खाना! जानिए 55 किलो वेट लॉस के लिए 5 डाइट सीक्रेट, आप भी कर सकते हैं ट्राई

Ram Kapoor: आखिर किन 5 हैक्स से एक्टर ने अपने वजन को कंट्रोल किया और 55 किलो तक कम करने में कामयाब रहे। जाहिरतौर पर उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग था लेकिन क्या आपको पता है कि डाइट को लेकर यह पांच सीक्रेट उनके लिए कारगर रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 1, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Ram Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ram Kapoor: हाल ही में लॉकअप 2 में नजर आने वाले एक्टर जिन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘कसम से’ जैसे शोज से अपनी एक जबरदस्त पहचान बनाई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं राम कपूर की जो 1 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके प्रोफेशनल लाइफ से हटकर उनका पर्सनल जिंदगी भी काफी चर्चा में रहा है। एक समय पर उन्होंने अपना 55 किलो वजन कम किया लेकिन इसके लिए उन्होंने दो मिल हर दिन फॉलो किया। लॉकअप 2 में भी उन्हें वीआईपी खाना मिलता था ताकि उनका वजन पर इसका गलत असर न पड़े। आइए जानते हैं क्या है वह 5 सीक्रेट।

किस डाइट रुटिन से वेट लॉस कर पाए राम कपूर

अगर रिपोर्ट की बात करें तो राम कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया कि वह 16:8 इंटरमिटेंट फास्टिंग की वजह से अपने 55 किलो वजन को कम करने में कामयाब हो पाए। इस इंटरमिटेंट फास्टिंग को सफल बनाने के लिए आखिर उन्होंने किन टिप्स को फॉलो किया और कैसे अपने कायाकल्प से हर किसी को स्तब्ध कर दिया है।

दिन में किस रुटिन को फॉलो करते हैं राम कपूर

राम कपूर दिन में दो बार भोजन करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 10:30 बजे से लेकर 11:00 के बीच उनका पहला खाना होता है तो शाम 6:30 के लगभग अपनी आखिरी डाइट लेते हैं।

क्या है डिनर की टाइमिंग जो आप कर सकते हैं फॉलो

राम कपूर के वेट लॉस ट्रांसफॉरमेशन में डिनर की टाइमिंग ने काफी महत्व रखा जहां 6:30 बजे तक वह अपना पूरा खाना खत्म कर देते थे। यहां तक कि पार्टियों में जाने से भी बचते थे।डिनर जल्दी करने से जाहिर तौर पर फायदा होता है।

स्नैक्स खाने से क्यों बचते हैं राम कपूर

2 मिल और बीच में कोई भी स्नेक्स राम कपूर नहीं खाते हैं। एक्टर के मुताबिक उनकी डाइट के बीच में कोई भी कैलोरी नहीं होता है। इसके साथ ही रिपोर्ट में यहभी बताया गया है कि वह दिन में केवल पानी, ब्लैक कॉफी या चाय पीते हैं।

इन पोषक तत्वों का ध्यान रखते हैं राम कपूर

एक्टर इस बात का ध्यान रखते हैं कि भूखे रहने के बजाय उनके शरीर में प्रोटीन और फाइबर की कोई कमी ना हो। सिंपल खाने में भी पोषण का ध्यान रखा जाता है और घर का खाना शामिल होता है।

डाइट के साथ वर्कआउट भी है फिटनेस टिप्स

इसके अलावा रिपोर्ट्स की माने तो राम कपूर डाइट के साथ-साथ वर्कआउट रूटीन को भी फॉलो करते हैं और वह रोजाना कार्डियो 45 मिनट और वेट ट्रेनिंग करते हैं। इसी की वजह से वह 52 की उम्र में भी इस हद तक फिट है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mallika Sherawat

अक्टूबर 24, 2026

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026