Weight Loss: क्या आपने भी कभी यह नोटिस किया है कि सुबह आपका वजन कम होता है और रात को यह बढ़ जाता है और इसकी वजह से क्या आप भी परेशान होते हैं। अगर हां तो इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है। यह बदलाव पूरी तरह से नॉर्मल है और यह फैट बढ़ने या घटने की वजह से नहीं होता है लेकिन इसके पीछे आखिर क्या है सच्चाई। क्या है इसके कारण जो वाकई आपको हैरान कर देंगे। इस वजन के बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि आपका फैट बढ़ रहा है।
पानी और हाइड्रेशन की वजह से दिखता है फर्क
View this post on Instagram
दरअसल रात भर आपके शरीर में पानी की कमी होती है जिसकी वजह से जब आप सुबह उठते हैं तो आपका शरीर डिहाइड्रेटेड होता है। आपका वजन कम दिखता है। जब दिन में नमक, पानी और खाना शरीर में जाता है तब वजन ऑटोमेटिक बढ़ जाता है।
Weight Loss में खाना और डाइजेशन का क्या है मतलब
जब आप सुबह उठते हैं उस समय पेट खाली होता है जिसकी वजह से आपका वजन कम होता है। जब आप दिन भर खाना खाते हैं वह आपके शरीर में रुकता है और इसकी वजह से कुछ फर्क जरूर दिखाई देते हैं।
नमक और कार्ब से पड़ता है वजन पर असर
दरअसल ज्यादा नमक खाने से वॉटर रिटेंशन शरीर में होता है और उसके साथ ही अगर आप कार्ब का सेवन करते हैं जैसे रोटी या चावल तो यह ग्लाइकोजन बनता है। पानी को शरीर में बनाए रखता है। ऐसे में रात को आधे किलो तक का अंतर दिख सकता है।
महिलाओं में हारमोंस और ब्लोटिंग का भी पड़ता है फर्क
दिन भर भागदौड़ के बाद शाम को महिलाओं को ब्लोटिंग ज्यादा होती है। पीरियड साइकिल में भी पानी रुकने लगता है और ऐसे में पेट और वजन दोनों बढे हुए लगते हैं लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह प्राकृतिक है। यह आपके फैट को नहीं बढ़ा रहा है।
ऐसे में आप अगर वजन चेक करना चाहते हैं तो हमेशा खाली पेट ही चेक करें।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।







