---Advertisement---

Ramayana:रणबीर कपूर के बीफ विवाद से लेकर मासूमियत की कमी तक, क्या 4000 करोड़ की ‘रामायण’ के विजय रथ को रोकेंगे ये 5 कारण?

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर आ गया है। लेकिन 4000 हजार करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म की ट्रोलिंग हो रही है। यहां जानें फिल्म की 5 सबसे बड़ी चुनौतियां।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 9, 2026 2:01 अपराह्न | Updated: अप्रैल 10, 2026 10:48 पूर्वाह्न

Ramayana
Follow Us
---Advertisement---

Ramayana:   भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म रामायण है। इसका 4000 हजार करोड़ का मेगा बजट दुनियाभर की मीडिया की चर्चा पर है। इस फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं तो वहीं, निर्देशक नितेश तिवारी हैं। इस मेगा बजट फिल्म का टीजर आ चुका है। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हो रही है। कुछ लोग रणबीर कपूर के बीफ खाने वाले मुद्दे को उठा रहे हैं तो कोई उनके चेहरे पर मासूमियत की कमी बता रहे हैं। वहीं,  कुछ यूजर्स ने तो टीवी पर आने वाली रामानंद सागर की रामायण से भी इसकी तुलना कर रहे हैं। इस बीच इस विवाद में रामानंद सागर के बटे मोती सागर ने रणबीर कपूर की तारीफ की है और विरोधियों को जवाब देने की कोशिश की है। ऐसे में आज हम आपको रणबीर कपूर की मेगा बजट फिल्म की 5 बड़ी चुनौतियों के बारे में बचाने जा रहे हैं।

Ramayana के टीजर को देख लोगों को आयी रणबीर कपूर के बीफ की याद

जैसे ही रामायण का टीजर आया वैसे ही लोगों ने एक्टर रणबीर कपूर के पुराने वीडियो को वायरल करना शुरु कर दिया है। जिसमें वो बोल रहै हैं कि, उन्हें बीफ खाना बहुत पसंद है। ट्रोलर्स का कहना है कि, कोई बीफ खाने वाला एक्टर कैसे भगवान राम का किरदार कर सकता है? ऐसे में एक्टर कह रहे हैं, वो फिल्म की शूटिंग के दौरान पूरी तरह से वेजिटेरियन हो गए।

प्रभु राम के अवतार में रणबीर कपूर को दर्शकों ने नकारा

जैसे ही 4000 हजार करोड़ की रामायण का टीजर आया वैसे ही लोग कहने लगे कि, रणबीर कपूर के चेहरे पर मासूमियत की कमी है। ये विवाद तब और भी ज्यादा बढ़ गया जब रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी रणबीर कपूर के चेहरे पर दिख रही उम्र पर सवाल उठाए हैं।

4000 हजार करोड़ के मेगा बजट मूवी के VFX पर उठे सवाल

रामायण को बनाने में हॉलीवुड लेवल के VFX और एडवांस AI का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन कुछ लोगों को ये वीडियो गेम की तरह लग रहे हैं। उनका कहना है कि, रामायण अगर रियल लोकेशन पर शूट की गई होती तो ज्यादा रियल लगती। वो ग्राफिक्स को 4000 के मेगा बजट के मुकाबले हल्का बता रहे हैं।

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ फिल्म को देख लोगों को आयी ‘आदिपुरुष’ की याद

रणबीर कपूर की रामायण से ऑडियंस को काफी उम्मीदें थी। टीजर देखकर उन्हें प्रभास की फ्लॉप आदिपुरुष की याद आ गई है। वो इस फिल्म के अनुभव को अब नितेश तिवारी की मूवी में भी फील कर रहे हैं।

भारत से पहले  विदेश में टीजर रिलीज पर उठे सवाल

रामायण के टीजर की लॉन्चिग पर ऑडियंस ने काफी सवाल उठाए हैं। दरअसल, इसे भारत में लॉन्च ना करके पहले अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रिलीज किया गया। ऑडियंस का कहना है कि, ये भारत की धरोहर है , इसीलिए इसे भारत में पहले रिलीज किया जाना था। जिसके कारण काफी दर्शकों का मन खराब हुआ है।

रामायण फिल्म कब रिलीज होगी और स्टारकास्ट

आपको बता दें, रणबीर कपूर की 4000 हजार करोड़ की मेगा बजट से बनी फिल्म रामायण को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। वहीं, दूसरा पार्ट  साल 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा। मूवी अपने मेगा बजट से पहले ही काफी हाइप में है। वहीं, इसके टीजर को लेकर ट्रोलिंग चल रही है। मूवी में सांई पल्लवी, यस, रणबीर कपूर, अरुण गोविल और  सनी देवल सहित काजल अग्रवाल और रकुलप्रीत सिंह जैसे बड़े कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

जुलाई 9, 2026

Alpha Box Office Collection Day 6

जुलाई 9, 2026

Hina Khan

जुलाई 9, 2026

Rajesh Sharma

जुलाई 9, 2026

Saif Ali Khan

जुलाई 9, 2026

Emmy Awards Nominations 2026

जुलाई 9, 2026