---Advertisement---

Ramayana Movie के स्पेशल इवेंट पर क्यों रणबीर कपूर ने मांगी माफी, इमोशनल रवि दुबे नहीं रोक पाए जज्बात, देखें वीडियो

Ramayana Movie: जहां भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर ने माफी की मांग की तो इमोशनल होकर लक्ष्मण बने रवि दुबे ने अपने जज्बात को बयां किया। माता-पिता को लेकर कुछ ऐसा कह गए जो सुर्खियों में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 19, 2026 11:51 पूर्वाह्न

Ramayana Movie
Follow Us
---Advertisement---

Ramayana Movie: नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्देशन में बनने वाली बिग बजट फिल्म रामायण के प्रथम संकल्प इवेंट में जहां एक तरफ रवि दुबे इमोशनल नजर आए। वहीं रणबीर कपूर ने माफी की मांग की। सोशल मीडिया पर एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां स्टार कास्ट को आधिकारिक तौर पर दिखाया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर कुमार विश्वास, योग गुरु बाबा रामदेव भी नजर आए। लगभग 4000 करोड़ के बजट में बनाई गई यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। जानिए रामायण मूवी इवेंट में क्या खास रहा है।

रणबीर कपूर ने Ramayana Movie इवेंट में क्यों मांगी माफी

वहीं राम की भूमिका में नजर आने वाले एक्टर रणबीर कपूर इस दौरान माफी की मांग करते हुए दिखे। दरअसल रणबीर कपूर को ब्लैक चश्मे में देखा गया तो ऐसे में वह माफी मांगते हुए कहते हैं कि “मैं सबसे पहले एक चीज कहना चाहूंगा कि मैं काला चश्मा पहनने के लिए आपसे क्षमा मांगता हूं। क्या है कि मेरी आंखों में इंफेक्शन हुआ है लेकिन इस शुभ अवसर पर मेरे दिल में सिर्फ अफेक्शन है तो ऐसे में नाराज मत होइएगा।”

रवि दुबे इमोशनल होकर क्या बोले

रामायण मूवी के प्रथम संकल्प इवेंट में रवि दुबे यानी लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले एक्टर काफी इमोशनल नजर आए। इस दौरान वह कहते हैं कि “मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। श्री राम चुनते हैं और जब श्री राम सुनते हैं तो भाव भी वही देते हैं साधन भी वही देते हैं संसाधन भी वही देते हैं, हिम्मत भी वही देते हैं। श्री राम ने आदरणीय नमित जी को चुनाव आदरणीय नितेश जी को चुना मेरे भैया रणवीर भाई को जो श्री राम का पात्र कर रहे हैं उनको चुना, मां सीता के रोल के लिए साई को चुना न जाने यह कैसे हो गया कि इतने बड़े नाम में इतने बड़े मंच पर मैं यहां खड़ा हूं। यह मेरे माता-पिता नके अच्छे कर्म है मेरे पूर्वजों के अच्छे कर्म है जो कि मेरा महा सौभाग्य बन गए और यहां राम कथा में मैं आज श्री लक्ष्मण का पात्र निभा रहा हूं।”

रामायण मूवी का ट्रेलर कब होने वाला है जारी

बता दे कि राम के किरदार में रणबीर कपूर तो लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे और सीता के किरदार में साई पल्लवी नजर आने वाली है। वहीं यश इस फिल्म में रावण के किरदार में दिखाई देंगे तो सनी देओल हनुमान बने हुए नजर आने वाले हैं।रकुल प्रीत सिंह को शुर्पनखा और लारा दत्ता को कैकेयी के किरदार में देखा जाएगा। इसके साथ ही दशरथ बने हुए टीवी के राम अरुण गोविल नजर आने वाले हैं। रिपोर्टकी माने तो 24 जुलाई को रामायण का ट्रेलर जारी होने वाला है तो वहीं दिवाली के मौके पर फिल्म का पहला पाठ रिलीज होगा तो 2027 में दूसरा पार्ट आएगा।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 19, 2026

Noida Viral Video

जुलाई 19, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 19, 2026

Katrina Kaif

जुलाई 19, 2026

Salman Khan

जुलाई 19, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 2

जुलाई 19, 2026