---Advertisement---

Ramayana: राया vs रावण! ‘टॉक्सिक’ की गन या रावण का दशानन? यस के दो अवतारों के बीच फंसे फैंस!

Ramayana: साउथ सुपर स्टार यस की दो फिल्में रामायण और टॉक्सिक इसी साल रिलीज की जाएंगी। इन दोनों मूवी में यस का किरदार काफी अहम है। वो रामयाण में रावण बन रहे हैं वहीं, टॉक्सिक में उनका राया नाम के गैंगेस्टर का किरदार है। फैंस अब कंफ्यूज हो गए हैं, एक्टर का कौन सा रोल पावरफुल है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 4, 2026 2:21 अपराह्न

Ramayana
Follow Us
---Advertisement---

Ramayana: जब से बॉलीवुड की अब तक की सबसे बिग बजट मूवी ‘रामायण’ का टीजर आया है, तब से हर तरफ इसकी चर्चा है। भगवान राम के अवतार में रणबीर कपूर ने फैंस का दिल जीत लिया है। वहीं, रावण का रोल कर रहे साउथ सुपर स्टार यस की हल्की सी झलक ही फैंस को बेताब करने के लिए काफी है। यस की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का फैंस को बेताबी से इंतजार है। पहले इसकी रिलीज डेट 19 मार्च  2026  धरुंधर द रिवेंज के साथ थी लेकिन मेकर्स ने इसे बदलकर 4 जून 2026 कर दिया। इसमें एक्टर राया नाम के गैंगेस्टर का रोल कर रहा है। वहीं, रामायण फिल्म में वो रावण का किरदार कर रहे हैं। दोनों ही मूवी इसी साल रिलीज होंगी। ऐसे में यस के फैंस राया और रावण का किरदार निभा रहे यस को लेकर कंफ्यूज हो गए हैं।

Ramayana  में ‘रावण’ और ‘टॉक्सिक’ में गैंगेस्टर ‘राया’ बनेंगे यस

यश का ‘रामायण’ में रावण बनना और ‘टॉक्सिक’ में ‘राया’ एक गैंगस्टर का रोल करना, दोनों ही उनके करियर के सबसे शक्तिशाली और ‘डार्क’ किरदार होने वाले हैं। ऐसे में इन दोनों किरदारों की तुलना होना तय है। रामायण की बात करें तो नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ये महाकाव्य पर आधारित मूवी है।  जिसमें यस यह एक पौराणिक एंटी-हीरो  रावण का रोल कर रहे  है। रावण केवल एक खलनायक नहीं, बल्कि एक प्रकांड विद्वान, शिव भक्त और अत्यंत अहंकारी सम्राट था। यहाँ यस को अपनी अभिनय क्षमता के साथ-साथ एक भारी-भरकम व्यक्तित्व दिखाना होगा। क्योंकि  इसमें  यस को अपनी परफॉर्मेंस में क्रोध, भक्ति और अहंकार तीनों को एक साथ डालना है। वहीं, टॉक्सिक में यस का किरदार केजीएफ जैसा है। ऐसे में रावण का  रोल टॉक्सिक के राया पर भारी पड़ सकता है?  क्योंकि आज से पहले कभी भी ऐसा किसी ने नहीं देखा है।

‘रामायाण’ और ‘टॉक्सिक’ फिल्म कैसी हैं?

रामायण एक 4000 करोड़ के बिग बजट से बेनी बॉलीवुड मूवी है। इसे दंगल और छिछोरे जैसी मूवी बना चुके नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे है। रामयण दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला इस साल दिवाली पर आ सकता है। वहीं, दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में रिलीज किया जाएगा। वहीं, टॉक्सिक एक साउथ मूवी है। जिसका बजट 700 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। केजीएफ 2 बना चुकी गीतू मोहन के डायरेक्शन में इसे तैयार किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग कई सालों से चल रही है। इसमें यस का रोल एक गैंगेस्टर का है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026