---Advertisement---

Ranveer Singh को देख हमजा अली के लगे नारे, अंबानी की पार्टी में छा गया ‘धुरंधर 2’ का शेर

Ranveer Singh : नीता अंबानी ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी एनिवर्सरी पर अंबानी परिवार की तरह से ग्रैंड पार्टी दी गई । जिसमें धुरंधर 2 एक्टर रणवीर सिंह छा गए। उन्हें देख पैपराजी हमजा अली कहकर बुलाने लगे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 4, 2026 10:50 पूर्वाह्न

Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh:  बीते दिन शनिवार की शाम नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के नाम रही। देश के सबसे बड़े अमीर परिवार के द्वारा कल्चरल सेंटर के तीन साल पूरे होने पर ग्रैंड पार्टी दी गई। इस इवेंट में बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे देखने को मिले। लेकिन मायानगरी में सबसे ज्यादा चर्चा ‘धुरंधर द रिवेंज’ के सुपर स्टार हमजा अली यानी की रणवीर संह की हो रही है। एक्टर जैसे ही इवेंट में पहुंचा मीडिया देखे कर बेताब हो गई। हर तरफ सिर्फ धुरंधर और हमजा अली की आवाज आ रही थी।  इस दौरान एक्टर अपनी खूबसूरत पत्नी दीपिका पादुकोण के बिना ही दिखा लेकिन उनके पोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

Ranveer Singh को देख गूंजी हमजा अली की आवाज

रणवीर सिंह ने NMACC की ग्रैंड पार्टी में नीले लंग का बंद गला सूट पहना हुआ था। इसमें सफेद कलर की डिटेलिंग काफी जम रही थी। एक्टर ने अपने लुक को सिल्वर और हल्के रंग के सनग्लासेस के साथ स्टाइल किया था। वहीं, एक स्टड इयररिंग और फॉर्मल भूरे जूते उनकी पर्सनेलिटी पर चार चांद लगा रहे थे। बहुत लंबे समय बाद रणवीर सिंह छोटे बालों में नजर आए हैं।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

उनका लुक एकदम परफेक्ट लग रहा था। पैपराजी ने जैसे ही धुरंधर 2 के सुपरस्टार को देखा वैसे ही बॉक्स ऑफिस बब्बर शेर कहकर बुलाने लगे। एक्टर को ये नाम  1500 करोड़ कमाने धुरंधर 2 से मिला है। धुरंधर द रिवेंज में उनका हमजा लुक और एक्टिंग की इतनी तारीफ हो रही है कि, अब तो मीडिया भी हमजा-हमजा कर रही है। इससे एक्टर की पावर का अंदाजा लगाया जा सकता है। रणवीर सिंह की वीडियो को zoomtv ने डाला है।

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की क्या है खासियत?

आपको बता दें, नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर को अंबानी परिवार ने दुनियाभर की संस्कृति कोएक साथ  दिखाने के लिए बनाया है। ये मुम्बई के बांद्रा में मौजूद ‘जियो वर्ल्ड सेंटर’ में है। इसमें 2 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की जगह। कोई भी आम नागरिक यहां मुफ्त में एंट्री कर सकता है। इस कल्चरल सेंटर नें द ग्रैंड थिएटर , द स्टूडियो थिएटर , द क्यूब के साथ एक बड़ा आर्ट हाउस है। यहां पर शॉपिंग, पार्किंग बड़े रेस्टोरेंट्स सहित कई सारे कैफे हैं। अंबानी कल्चरल सेंटर 18.5 एकड़ में फैले जियो वर्ल्ड सेंटर में मौजूद है। इसे बनाने में 120 करोड़ से ज्यादा का खर्च अंबानी परिवार ने किया है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026