---Advertisement---

Ramayana: क्यों नितेश तिवारी की बिग बजट फिल्म से Alia Bhatt ने किया किनारा, वजह जानकर टूटा फैंस का दिल

Ramayana: आलिया भट्ट को लेकर यह खबर जोरों पर थी कि वह नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में माता सीता के किरदार में नजर आने वाली है। हालांकि अब यह कहा जा रहा है कि फिल्म से आलिया खुद को अलग कर चुकी है और ऐसे में फैंस का दिल टूट गया है। रणबीर कपूर तो इस फिल्म में दिखाई देंगे लेकिन आलिया को देखने का सपना शायद फैंस का पूरा नहीं हो पाएगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर रामायण को लेकर आलिया काफी चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 24, 2023 11:24 पूर्वाह्न

Ramayana
Follow Us
---Advertisement---

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘रामायण‘ को लेकर पिछले कुछ समय से लोगों के बीच लगातार कोई ना कोई खबरें आ रही है। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि इसमें एक बार फिर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आएगी। दोनों राम और सीता के किरदार में फैंस के बीच एक बार फिर साथ आने के लिए तैयार थे। हालांकि लेकिन ताजा कयासों को सुनने के बाद फैंस का दिल टूट गया है। कहा जा रहा है कि आलिया इस फिल्म से अलग हो गई है। ऐसे में निर्देशक के लिए जहां एक तरफ लीड एक्ट्रेस के तौर पर चेहरा ढूंढना भी मुश्किल है। वहीं दूसरी तरफ आलिया के फैंस के लिए यह वाकई दिल टूटने वाली बात है। आइए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरी खबर।

रणबीर संग नहीं दिखेंगी आलिया

सोशल मीडिया पर लेटेस्ट वायरल अपडेट की बात करें तो आलिया भट्ट इस फिल्म में अब हिस्सा नहीं होंगी। हालांकि आप श्री राम के किरदार में रणबीर कपूर को देख सकेंगे लेकिन फिल्म से आलिया भट्ट अलग हो गई है। दरअसल डेट की इश्यू होने की वजह से वह इस फिल्म में नजर नहीं आएंगी। आलिया किसी भी तरह की गलती नहीं करना चाहती है क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म होने वाली है। इसी वजह से आलिया ने खुद को इससे किनारा कर लिया है।

बड़ी फिल्म में आलिया नहीं करना चाहती गलती

इस लेटेस्ट अपडेट में यह कहा गया है कि “रामायण एक बड़ी फिल्म है जिसमें काफी समय लगेगा ताकि कोई गलती भूल से भी ना हो। लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। इसी वजह से फिल्म की प्रक्रिया धीमी गति से होने वाली है। वहीं डेट्स की वजह से आलिया इस फिल्म में नजर नहीं आएंगी। हालांकि रणबीर कपूर इस फिल्म में दिखाई देंगे। आलिया फिल्म में माता सीता के किरदार में नजर आने वाली थी लेकिन अब वह अलग हो गई है।” वहीं माना जा रहा है कि इस फिल्म में केजीएफ स्टार यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन अटकलें और कयासों का दौर लगातार जारी है।

कई फिल्मों में दिखेंगी आलिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट बहुत जल्द कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली है। हाल ही में वह रणवीर सिंह के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थी। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से भी डेब्यू कर चुकी है लेकिन इस सब के बावजूद रामायण में आलिया भट्ट को ना देखना फैंस के लिए बहुत बड़ी बात है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026