---Advertisement---

Ramayana: रावण के रोल को साउथ सुपर स्टार ने किया रिजेक्ट, इस वजह से नहीं आएंगे रणबीर- आलिया की फिल्म में नजर

Ramayana: फिलहाल सोशल मीडिया पर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर काफी चर्चा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम तो आलिया भट्ट सीता के किरदार में नजर आएंगी। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन कहा जा रहा है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 13, 2023 5:30 अपराह्न

ranbir alia
Follow Us
---Advertisement---

Ramayana: फिलहाल सोशल मीडिया पर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर काफी चर्चा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम तो आलिया भट्ट सीता के किरदार में नजर आएंगी। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन कहा जा रहा है कि यह फिल्म दोनों के करियर के लिए माइलस्टोन साबित होगी। फिल्हाल कास्ट फाइनल नही हुए हैं और रावण के रोल की बड़ी खबर सामने आ रही है।

रावण के किरदार में साउथ स्टार

नितेश तिवारी की इस फिल्म को लेकर चर्चा जोरों पर है लेकिन बीते दिनों यह खबर सामने आ रही थी कि फिल्म में रावण के किरदार के लिए साउथ एक्टर को चुना जाएगा। वैसे तो नाम सामने नहीं आ रहा था लेकिन कहा जा रहा था कि रावण के किरदार के लिए साउथ एक्टर से बात की जा रही है। अब यह नाम सामने है जिससे बातचीत चल रही थी। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

ये भी पढ़ें: BIKINI LOOK: सारा अली खान की इन बिकिनी फोटोज ने फैंस को बनाया दीवाना, बोल्डनेस देखकर मचल जाएगा मन

इस वजह से यश ने फिल्म को किया रिजेक्ट

मिली जानकारी के मुताबिक मेकर साउथ के सुपरस्टार यश से रावण के किरदार के लिए बात कर चुके हैं। हालांकि आपको बता दें कि साउथ स्टार ने इस किरदार को निभाने के लिए मना कर दिया है। उन्होंने कहा है कि करियर के इस पॉइंट पर वह नेगेटिव किरदार को नहीं करना चाहते हैं। जी हां, सूत्रों की माने तो फैंस के पसंद को ध्यान में रखते हुए यश ने इस फिल्मको करने से रिजेक्ट कर दिया। वह अभी अपने करियर में अच्छे रोल को निभाना चाहते हैं ऐसे में यह नेगेटिव किरदार फिलहाल उनकी पाइपलाइन में नहीं है।

इस एक्टर ने भी किया ऑफर को रिजेक्ट

बता दें कि इससे पहले यह खबर आई थी कि फिल्म में रावण के किरदार के लिए ऋतिक रोशन को भी अप्रोच किया गया लेकिन ग्रीक गॉड ने इस किरदार को निभाने से मना कर दिया। उसके बाद कहा जा रहा है कि रावण के किरदार में कोई साउथ एक्टर नजर आएंगे। अब ऐसे में देखना दिलचस्प है कि आखिर कौन इस किरदार को निभाने के लिए तैयार होते हैं।अगर रामायण फिल्म की बात करें तो यह फिलहाल काफी चर्चा में है और लोगों को इंतजार है जब फिल्म से रिलेटेड आधिकारिक अनाउंसमेंट हो। इसके लिए वह बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर और आलिया को राम और सीता के रोल में देखना फैंस के लिए वाकई काफी खास होने वाला है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026