---Advertisement---

Ranbir Kapoor की एक्टिंग देख फैंस बोले ‘बेंचमार्क’! ‘रामायण’ से एक और ट्रेलर क्लिप लीक, क्यों हेटर्स को आया ‘सीरियल वाइब’

Ranbir Kapoor: रामायण के एक और ट्रेलर लीक से निश्चित तौर पर मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है लेकिन इस सब के बीच एक्टर के फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। हेटर्स इसे क्यों सीरियल बताने लगे हैं। जानिए डीटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2026 11:04 पूर्वाह्न

Ranbir Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor: नितेश तिवारी के निर्देशन में 4000 करोड़ के बजट में तैयार की गई रामायण बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। दिवाली 2006 के मौके पर दस्तक देने के लिए तैयार इस फिल्म के ट्रेलर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस सब के बीच रणबीर कपूर और मेकर्स को तगड़ा झटका लगा क्योंकि ट्रेलर रिलीज से पहले एक-एक करके वीडियो क्लिप लीक हो रहे हैं। वहीं इस सबके बीच एक और क्लिप वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद जहां कुछ फैंस ने इसे बॉक्स ऑफिस के लिए बेंचमार्क बताया तो कुछ को सीरियल वाइब आने लगे हैं।

क्यों रणबीर कपूर के फैंस की बढ़ी दिवानगी

दरअसल बीते कुछ समय पहले रामायण के प्रथम संकल्प का इवेंट रखा गया था जिसके बाद ट्रेलर सोशल मीडिया पर लीक हुआ था। भले ही ऑफीशियली जारी न किया गया हो लेकिन  इसने खलबली मचा दी। पहले 24 जुलाई को रिलीज होने वाले रामायण ट्रेलर को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है लेकिन इस सब के बीच एक और क्लिप को देखने के बाद रणबीर कपूर के फैंस क्रेज़ी नजर आ रहे हैं। उनकी एक्टिंग को बॉक्स ऑफिस के लिए बेंचमार्क बता रहे हैं। फैंस का कहना है कि एक्टर की करियर के लिए यह फिल्म काफी खास साबित होने वाली है और इसे पिक बताया गया है।

आखिर रामायण को लेकर क्यों बिफर पड़े यूजर्स

वहीं दूसरी तरफ अगर रणबीर कपूर की रामायण ट्रेलर को देखने के बाद हेटर्स की बात करें तो इसे लेकर तमाम तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। जहां लोगों को फिल्म के डायलॉग पसंद नहीं आए हैं और उनका कहना है कि यह सीरियल वाइब दे रहा है लेकिन रणबीर कपूर की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। वहीं दूसरे क्लिप में शुर्पनखा बनी रकुल प्रीत सिंह की झलक भी दिखाई गई है जहां पहले ही हेटर्स साई पल्लवी के लुक को मॉडर्न बताते हुए ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग कॉपीराइट का भी जिक्र करने लगे हैं।

क्या ये सितारे Ranbir Kapoor के लिए बनेंगे लकी

रणबीर कपूर रामायण से क्या कमाल दिखा पाते हैं यह देखना दिलचस्प होने वाला है क्योंकि उनके अलावा सीता के किरदार में साई पल्लवी तो रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में, सनी देओल हनुमान बने हुए नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह शुर्पनखा तो साउथ के सुपरस्टार यश रावण बने हुए दिखने वाले हैं। वहीं टीवी के राम अरुण गोविल दशरथ के किरदार में नजर आएंगे। दिवाली 2026 के मौके पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026

Ramayana

अक्टूबर 28, 2026

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026