---Advertisement---

आलिया के घर इस अंदाज में क्रिसमस मनाने पहुंचे Ranbir Kapoor, देख दिल हार गए लोग

Ranbir Kapoor: यह बात सच है कि जब भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नजर आते हैं तो सोशल मीडिया पर मानो खुशी की लहर दौड़ उठती है। ऐसे में लव बर्ड्स को एक बार फिर स्पॉट किया गया और इस दौरान दोनों महेश भट्ट के घर हुई क्रिसमस पार्टी में शिरकत करते ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 25, 2023 12:02 अपराह्न

ranbir alia
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor: यह बात सच है कि जब भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नजर आते हैं तो सोशल मीडिया पर मानो खुशी की लहर दौड़ उठती है। ऐसे में लव बर्ड्स को एक बार फिर स्पॉट किया गया और इस दौरान दोनों महेश भट्ट के घर हुई क्रिसमस पार्टी में शिरकत करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर फिलहाल रणबीर और आलिया का कुल लुक काफी चर्चा में है जिसमें एक्ट्रेस की क्यूटनेस पर लोग दिल हार बैठे हैं। दरअसल आलिया के पिता फिल्म मेकर महेश भट्ट के घर क्रिसमस की पार्टी हुई जहां रणबीर और आलिया भी पहुंचे थे। इस दौरान करण जौहर और अयान मुखर्जी भी पार्टी में शामिल हुए थे।

खास लुक है काफी यूनिक

आलिया और रणबीर का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है और इस दौरान कपल काफी अलग दिखे। महेश भट्ट की पार्टी में रणबीर व्हाइट शर्ट क्रीम पैंट को ब्लैक हाफ जैकेट के साथ कैरी करते हुए दिखे। वहीं आलिया भट्ट ग्रीन कलर की वन शोल्डर ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। खास बात यह है कि उन्होंने सेंटा बैंड भी कैरी किया और उनकी क्यूटनेस देख लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि आलिया का यह क्यूट अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

लाइमलाइट में रहते हैं कपल

सोशल मीडिया पर यह वायरल हो रहे वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि दोनों एक बार फिर चर्चा में हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर हाल ही में रश्मिका मंदाना के साथ ‘एनिमल’ फिल्म में नजर आए थे तो वही आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखी थी। आलिया और रणबीर लगभग 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादीशुदा जिंदगी को इंजॉय कर रहे हैं। दोनों अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत इस दुनिया में कर चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026