---Advertisement---

Ranbir Kapoor के बर्थडे पर इमोशनल हुई नीतू कपूर ने कहीं दिल की बात, आलिया भट्ट संग एक्टर को देख लोग बोले ‘कहां चले’

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर अपने जन्मदिन पर चर्चा में है और ऐसे में उन्हें आलिया भट्ट के साथ स्पॉट किया गया तो दूसरी तरफ उनकी मां नीतू कपूर ने उन्हें जन्मदिन पर खास बधाई दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 28, 2025 1:51 अपराह्न

Ranbir Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय की बात करें तो निश्चित तौर पर लिस्ट में रणबीर कपूर का नाम टॉप पर शुमार है जिनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हालांकि प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी रणबीर कपूर सुर्खियों में बने रहते है। इस सबके बीच जन्मदिन पर उन्हें उनकी पत्नी आलिया भट्ट के साथ स्पॉट किया गया सोशल मीडिया पर कपल गोल देने वाले सुर्खियों में आ गए हैं। आइए जानते हैं कैसे फैंस के साथ अलग अंदाज में रूबरू हुए रणबीर कपूर और बर्थडे पर कैसे नीतू कपूर के पोस्ट से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

आलिया भट्ट संग इस हाल में दिखे रणबीर कपूर

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो रणबीर कपूर को देखा जा सकता है जहां वह आलिया भट्ट के साथ नजर आते हैं। इस दौरान पैप्स को देखकर हाथ ऊपर उठाकर स्माइल करते हुए पोज देते हैं और फिर गाड़ी में जाकर बैठ जाते हैं। रणबीर कपूर के इस लुक को देखने के बाद लोगों को बर्फी फिल्म की याद आ गई है। कहने में दो राय नहीं है कि उनका यह लुक जबरदस्त लग रहा है और आलिया भट्ट इस दौरान चश्मे से अपने स्टाइल में तड़का लगाती हुई नजर आई।

नीतू कपूर ने रणबीर कपूर के लिए कहीं ये बात

रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनकी मां नीतू कपूर ने भी एक अनसीन फोटो शेयर करते हुए अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने आलिया भट्ट को भी टैग किया है क्योंकि फोटो में आलिया भट्ट भी मौजूद है। उन्होंने लिखा, ” जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार बहुत ज्यादा बहुत ज्यादा आभार और ब्लेश्ड तुम्हें पाकर।”

Ranbir Kapoor को देख क्या बोल रहे यूजर्स

बर्थडे पर रणबीर कपूर की झलक निश्चित तौर पर उनके फैंस के लिए काफी स्पेशल है क्योंकि इस पर लोग उन्हें जमकर बधाई देते हुए दिखे हैं। दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि आलिया भट्ट के साथ राहा कपूर भी है। एक यूजर ने कहा कहां चले तो इस वेकेशन के लिए फैंस एक्साइटेड दिखे हैं। हालांकि वीडियो में राहा की झलक सामने नहीं आई है। रणबीर कपूर का जन्मदिन उनके फैंस के लिए वाकई किसी जश्न से कम नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026