---Advertisement---

इस फिल्‍म के किरदार के लिए बहुत कुछ त्‍याग देंगे Ranbir Kapoor! जानें इसके पीछे क्‍या है बड़ी वजह

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर काफ़ी चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता की फ़िल्म ‘एनिमल’ का टीज़र रिलीज़ हुआ था जिसमें उनके इंटेंस लुक की लोगों द्वारा खूब तारीफ़ की गई थी। वहीं अब अभिनेता रामायण पर बनने वाली नितीश तिवारी द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘रामायण’ को लेकर ...

Read more

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: अक्टूबर 10, 2023 6:01 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर काफ़ी चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता की फ़िल्म ‘एनिमल’ का टीज़र रिलीज़ हुआ था जिसमें उनके इंटेंस लुक की लोगों द्वारा खूब तारीफ़ की गई थी। वहीं अब अभिनेता रामायण पर बनने वाली नितीश तिवारी द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार इस फ़िल्म में अपने किरदार के लिए अभिनेता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 

फ़िल्म ‘रामायण’ के लिए Ranbir Kapoor ने बदली लाइफ़स्टाइल 

नितीश तिवारी द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘रामायण’ में Ranbir Kapoor भगवान राम का किरदार निभाते नज़र आयेंगे। इसके लिए अभिनेता ने अपने लाइफ़स्टाइल में कुछ बड़े बदलाव भी किये हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रभु श्री राम के किरदार के लिए रणबीर खुद को राम की तरह शुद्ध बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने शराब पीना और नॉन वेज खाना छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि रणबीर प्रभु श्री राम के किरदार के साथ न्याय करना चाहते हैं, इसीलिए वह अपने जीवन में भगवान राम के आदर्शों को अपना रहे हैं। इसके साथ ही Ranbir Kapoor ने देर रात तक पार्टियाँ करना भी बंद कर दिया है। 

साल 2024 में शुरु हो सकती है फ़िल्म ‘रामायण’ की शूटिंग 

आपको बता दें कि नितीश तिवारी की फ़िल्म रामायण को लेकर अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। मगर काफ़ी समय से फ़िल्म को लेकर कई अफ़वाहें सामने आ रही हैं। फ़िल्म की शूटिंग की बात करें तो मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ यह साल 2024 की शुरुआत में शुरु हो जाएगी। वहीं फ़िल्म के दो पार्ट बनने की खबरें भी सामने आ रही हैं। वहीं कई रिपोर्टों में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस फ़िल्म में Ranbir Kapoor के साथ साई पल्लवी सीता के किरदार में और केजीएफ स्टार यश रावण का किरदार निभाते नज़र आ सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment