---Advertisement---

खुद को Alia का परफेक्ट हसबैंड क्यों नहीं मानते हैं Ranbir Kapoor, पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर एक्टर ने किया खुलासा

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में होते हैं। कपल आज अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी को सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं हाल ही में रणबीर ने खुद को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वह आलिया के लिए खुद को कैसा पति मानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 14, 2023 12:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के मोस्ट डिमांडिंग कपल्स की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लिस्ट में शुमार हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं और हमेशा चर्चा में होते हैं। इस सब के बीच आज यानी 14 अप्रैल को कपल अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। शादी की पहली सालगिरह कपल के लिए काफी खास है। दोनों बेटी राहा कपूर के प्राउड पैरेंट्स हैं और हाल ही में आलिया को लेकर रणबीर कपूर ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि वह बेहतरीन पति नहीं हैं लेकिन उनकी कोशिश जारी है।

रणबीर कपूर ने खुद को लेकर कहीं थी ये बात

हाल ही में जब रणबीर से आलिया संग शादी और खुद को पति के रूप में कैसे देखते हैं जैसे सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि वह एक बेहतरीन पिता, बेहतरीन भाई, बेहतरीन बेटा और बेहतरीन पति नहीं हैं। रणबीर ने कहा कि ”लेकिन मुझे लगता है कि मैं बन सकता हूं और मुझमें काबिलियत है।” उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश हर दिन जारी है और मुझे लगता है कि मैं सही कर रहा हूं लेकिन जीवन ऐसा है कि सब परफेक्ट नहीं होता है।

ये भी पढ़ें: इन Top 5 Web Series में पानी की तरह बहाया गया करोड़ों का बजट, खर्चा सुनकर उड़ जाएंगे होश

पहले डेटिंग की वजह से सुर्खियों में थे रणबीर और आलिया

गौरतलब है कि रणबीर और आलिया अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘ब्रहमास्त्र’ में साथ नजर आए थे। रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म में ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी और ये एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। कहा जाता है कि दोनों करीब 5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी का फैसला किया। डेटिंग की खबरों को दोनों ने कभी पब्लिकली स्वीकार नहीं किया लेकिन यह सच है कि रणबीर और आलिया फैंस को खूब इंप्रेस करते हैं। दोनों कई दफा शादी के बाद साथ में स्पॉट हुए हैं। कपल की फैंस के बीच काफी क्रेज है और यही वजह है कि दोनों सोशल मीडिया पर राज करते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026