---Advertisement---

Ranbir Kapoor की तारीफ में साउथ के इस सुपरस्टार ने कह दी बड़ी बात, शरमाते हुए एनिमल एक्टर ने दिया जवाब

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर काफी चर्चा में है। हाल ही में हैदराबाद पहुंचे एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान वह महेश बाबू से मिले और इस दौरान साउथ के सुपरस्टार ने उनकी जमकर तारीफ की है जो फिलहाल लाइमलाइट में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 28, 2023 11:43 पूर्वाह्न

ranbir kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड की चॉकलेटी स्टार रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं हाल ही में फिल्म को प्रमोट करने के लिए हैदराबाद पहुंचे रणबीर काफी चर्चा में रहे। इस इवेंट में न सिर्फ रणबीर कपूर बल्कि साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू भी मौजूद थे और ऐसे में महेश ने रणबीर की तारीफ में जो शब्द कहे हैं वह सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट में है। जी हां, इतना ही नहीं उन्होंने रणबीर कपूर का बहुत बड़ा फैन खुद को बताया और उन्हें भारत का सबसे बेस्ट एक्टर बताया है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

महेश ने की जमकर तारीफ

महेश बाबू ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की है और उन्होंने भारत का बेस्ट एक्टर बताया है। जी हां, दरअसल इस इवेंट में साउथ एक्टर ने कहा, “मैं रणबीर कपूर का बहुत बड़ा फैन हूं। जब मैं उनसे पहली बार मिला था तो मैंने उन्हें बताया था हालांकि उन्होंने मुझे सीरियसली नहीं लिया है। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं और मेरा मानना है कि वह भारत के बेस्ट एक्टर हैं।” इतना ही नहीं रणबीर कपूर महेश बाबू की इस बात पर मुस्कुराने लगे और धन्यवाद कहते हुए नजर आए।

रणबीर ने कहीं ये बात

वहीं अपनी तारीफ को सुनकर रणबीर कपूर भी चुप नहीं रहे और उन्होंने कहा, “आप पहले सुपरस्टार थे जिनसे मैं मिला था। मुझे याद है कि फिल्म ओक्काडू देखने के बाद मैंने उन्हें मैसेज किया था और उन्होंने जवाब देते हुए मुझे कुछ ऐसा कहा जो मुझे आज भी याद है। ऐसे में मुझे सपोर्ट करने के लिए मैं आपको धन्यवाद कहना चाहता हूं।”

इस दिन रिलीज होगी एनिमल

गौरतलब है कि रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की कहानी पिता और बेटे के कॉम्प्लिकेटेड रिलेशन के इर्द-गिर्द घूमती है। इतना ही नहीं फिल्म को नए जमाने का ‘कभी खुशी कभी गम’ कहा जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026