‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ रिलीज के बाद चर्चा में Rani Mukerjee, आखिर क्यों तारीफ करने पर मजबूर हुए लोग

Rani Mukerjee: 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' को लेकर जहां रानी मुखर्जी काफी चर्चा में है वहीं हाल ही में जब वह स्पॉट हुईं तो पैपराजी की तरफ उनका बेहेवियर फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वे तारीफ कर रहे हैं।

Rani Mukerjee: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी काफी समय बाद एक बार फिर फैंस को खूब इम्प्रेस कर रही हैं। एक्ट्रेस की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस को हाल ही में स्पॉट किया गया और उनकी कैमरे पर एक अदा फैंस को काफी पसंद आ रही है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि रानी येलो ड्रेस में नजर आ रही हैं। वीडियो में रानी पैपराजी से हंस-हंसकर बात कर रही हैं। वह फैंस को अपनी फिल्म पसंद करने के लिए शुक्रिया कहती नजर आईं।

Exit mobile version