Scene Box Office Collection Day 2:दिवाली पर साउथ किंग सूर्या ने रचा इतिहास, ‘सीन’ फिल्म ने किया हैरतअंगेज कलेक्शन

Scene Box Office Collection Day 2: सूर्या की फिल्म 'सीन' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने हैरतअंगेज कलेक्शन किया है.

Scene Box Office Collection Day 2

Picture Credit: Google

Scene Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘सीन’ ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाई हुई है. इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन बहुत अच्छा कलेक्शन किया है. ये मूवी तमिल और तेलुगु भाषा में आयी है. लेकिन फिर भी बहुत अच्छा कमा रही है.  सुपरस्टार सूर्या दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, जिसके चलते इसके दूसरे दिन शनिवार के कलेक्शन ने सबको हैरान कर दिया है.

Scene Box Office Collection Day 2 कितना हुआ ?

‘सीन’ फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 20.35 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. ये कमाई 5687 शोज से हुई है. भारत में इसका टोटल कलेक्शन 45.90 रुपए हो चुका है. वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 18 करोड़ रुपए हो चुका है. इसके साथ ही सीन ने टोटल वर्लड वाइड कलेक्शन 81.65 करोड़ रुपए हो चुका है. इसका बजट 60 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है. ये फिल्म अपने बजट से की गुना कमा चुकी है. इस फिल्म की सफलता के साथ ही सूर्या ने साल 2026 में अपनी कामयाबी की हैट्रिक पूरी कर ली है. इसी साल आई उनकी पिछली दो फिल्में ‘करुप्पु’ और ‘विश्वनाथ एंड संस’  भी ब्लॉकबस्टर रही थीं. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए है.

‘सूर्या’ की फिल्म सीन की स्टोरी और स्टार 

इस फिल्म के डायरेक्टर जीतू माधवन हैं, जो इससे पहले ‘रोमांचम’ और ‘आवेशम’ जैसी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी-थ्रिलर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इस फिल्म में भी क्राइम ड्रामा के साथ अपने सिग्नेचर स्टाइल की बेहतरीन कॉमेडी का तड़का लगाया है. ये फिल्म एक क्राइम पर आधारित मूवी है. जिसमें एक्शन और कॉमेडी पर आधारित है.फिल्म में लीड रोल में सूर्या, नाज़रिया नाज़िम, नस्लेन के. गफूर और संजना कृष्णमूर्ति जैसे एक्टर हैं.

 

 

Exit mobile version