---Advertisement---

1.5 साल रेड मीट खाकर Ranveer Singh ने खुद को किया था फिट, 8 साल बाद धुरंधर का ‘हमजा’ बनने के लिए इस तरह बढ़ाया 12 किलो

Ranveer Singh: धुरंधर एक्टर ने हमजा बनने के लिए बढ़ाया था 12 किलो वजन लेकिन यह कैसे संभव हो सका। क्या आप जानते हैं। आइए देखते हैं हमजा के ट्रांसफार्मेशन की क्या है कहानी जो आपको स्तब्ध कर सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 6, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh: कभी अलाउद्दीन खिलजी तो कभी बैंड बाजा बारात में चॉकलेटी बॉय और धुरंधर के हमजा बनकर सोशल मीडिया पर हर फैन की धड़कन बढ़ा देने वाले एक्टर आज यानी 6 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह अब सिर्फ एक स्टार नहीं है बल्कि ब्रांड बन चुके हैं और इंडस्ट्री के सबसे सफलतम स्टार्स की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं। क्या आपको पता है कि लगातार डेढ़ साल तक उन्होंने रेड मीट का सेवन किया था तब जाकर अलाउद्दीन खिलजी में उनकी बॉडी उसे तरह की देखी गई थी। हमजा बनने के लिए उन्होंने अपना 12 किलो वजन बढ़ाया था आइए जानते हैं कैसे।

कभी खिलजी बनने के लिए डेढ़ साल तक रणवीर सिंह ने किया था कुछ ऐसा

40 साल के हो चुके रणवीर सिंह की फिटनेस वाकई काफी इंस्पायरिंग है और फिल्म के लिए खुद को ट्रांसफॉर्म करने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि हमजा बनने के लिए उन्होंने अपना 12 किलो वजन बढ़ाया था। रणवीर सिंह ने एक समय पर बताया था कि उन्होंने डेढ़ साल तक लगातार रेड मीट खाया था। उन्होंने कहा था कि अलाउद्दीन खिलजी की कसरत में बहुत सारा लाल मीट खाना और हैवी वेटलिफ्टिंग शामिल था।

75 किलो से 87 किलो तक का सफर तय करने के लिए क्या है रणवीर सिंह का राज

अगर बात करें रणवीर सिंह के धुरंधर लुक की तो यह आपको हैरान कर सकता है। हमजा बनने के लिए ना सिर्फ फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया बल्कि अपने वजन पर भी काम किया। 75 किलो से 87 किलो तक का सफर सिर्फ कुछ हफ्तों में तय किया। 12 किलो वजन बढ़ाने के लिए उन्होंने हर दिन 4000 से 5000 कैलोरी का सेवन करते थे। लगभग हर मिल में प्रोटीन को प्राथमिक देने में पीछे नहीं रहे। दिन में दो बार ट्रेनिंग करते थे तो उसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के साथ मोबिलिटी वर्क भी करते थे वही इसे वह लगातार करते रहे।

Ranveer Singh ने इन चीजों पर किया वजन बढ़ाने के लिए काम

ऐसे में अगर एक्सपर्ट की माने तो लोग यहां पर गलती कर देते हैं और उन्हें लगता है कि सिर्फ सप्लीमेंट्स, वर्कआउट और सीक्रेट डाइट से फिटनेस हो सकता है लेकिन रणवीर सिंह के हमजा लुक की बात करें तो उन्होंने निरंतरता, पोषण, रिकवरी ट्रेनिंग और पेशेंस के साथ इस पर काम किया और फायदा हुआ। आप भी चाहे तो रणवीर सिंह की तरह मसल्स बना सकते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह बहुत जल्द प्रलय में नजर आने वाले हैं। हमारी तरफ से उन्हें जन्मदिन की बधाई।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

H1N1

अगस्त 23, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 23, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026