---Advertisement---

Ranveer Singh ने डॉन 3 विवाद के बीच रणबीर कपूर के ‘राम’ किरदार को किया पसंद, FWICE को इस तरह दिया साइलेंट जवाब

Ranveer Singh: जालंधर एक्टर का आखिर FWICE के साथ क्या है कंट्रोवर्सी और इस पर क्या लेटेस्ट एक्शन लिया गया है। आइए जानते हैं। वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर की किस रील को उन्होंने लाइक किया है जो सुर्खियों में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 3, 2026 11:46 पूर्वाह्न

Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh: फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सीने एम्पलाइज यानी FWICE के साथ धुरंधर एक्टर की तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां बीते दिन FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन कोऑपरेशन डायरेक्टिव की घोषणा की थी तो वहीं अब एक्टर ने इसके खिलाफ कानूनी हथकंडा अपनाया है। सिने एम्पलाइज को कानूनी नोटिस भेज दिया है। हालांकि इस नोटिस में क्या कहा गया इस बारे में कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि अब रणवीर सिंह इससे लीगल तरीके से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

FWICE के खिलाफ इस तरह Ranveer Singh ने की आवाज बुलंद

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ को लीगल नोटिस भेजते हुए रणवीर सिंह ने नॉन कोऑपरेशन डायरेक्टिव घोषणा को चुनौती देते हुए नजर आए हैं। कहा जा रहा है कि उनका तर्क है कि इस मामले में फिल्म वर्कर्स बॉडी का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है। हालांकि इस पर फिलहाल अधिकारी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन यह सुर्खियों में है।

रणवीर सिंह की टीम ने डॉन 3 विवाद पर क्या कहा

वही FWICE की तरफ से बैन की घोषणा के बाद टीम की तरफ से कहा गया था कि “रणवीर सिंह फिल्म जगत और डॉन फ्रैंचाइज़ी से जुड़े सभी लोगों के लिए काफी सम्मान रखते हैं। डॉन 3 से संबंधित हाल के घटनाक्रमों के दौरान उन्होंने जानबूझकर चुप्पी साधे रखी है। यह मानते हुए कि प्रोफेशनल डिसकशन और पर्सनल इक्वेशन को डिग्निटी, मैच्योरिटी और आपसी सम्मान के साथ ही बेहतर ढंग से संभाला जा सकता है।

रणबीर कपूर को लेकर इस रील को रणवीर सिंह ने किया पसंद

वहीं इस सबके बीच रणवीर सिंह एक और वजह से चर्चा में आ गए हैं। जहां इम्तियाज अली के एक रील को धुरंधर डॉक्टर ने लाइक किया है जिसमें वह रणबीर कपूर के राम किरदार की तारीफ करते हुए नजर आए हैं। वह यह कहते हैं कि उन्हें खुशी है कि राम के किरदार के लिए रणबीर को कास्ट किया गया है।

आखिर क्या है रणवीर सिंह का डॉन 3 विवाद

गौरतलब है कि 2023 में डॉन 3 की अनाउंसमेंट फरहान अख्तर ने की थी और मुख्य किरदार में कियारा आडवाणी और रणवीर सिंह को बताया था। कियारा ने प्रेगनेंसी की वजह से इस फिल्म से पहले किनारा कर लिया था तो वहीं क्रिएटिव मतभेद की वजह से रणवीर सिंह ने भी फिल्म को छोड़ने का फैसला लिया था। इसके बाद 40 से 45 करोड़ के नुकसान को लेकर फरहान अख्तर के साथ विवाद है। आखिर यह कंट्रोवर्सी किस तरफ मोड़ लेता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Trailer Release

जुलाई 23, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 6

जुलाई 23, 2026

Jana Nayagan Movie Review

जुलाई 23, 2026

Salman Khan

जुलाई 23, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026

Jana Nayagan Advance Booking Day 1

जुलाई 22, 2026