DNP India Hindi

Ranveer Singh ही नहीं सलमान खान के जीजा पर भी मुसीबत के बादल, जेल में बंद क्रिमिनल द्वारा मिल रही धमकी पर बिफरे फैन

Ranveer Singh

Photo Credit- Google Ranveer Singh

Ranveer Singh: रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कहा जा रहा है कि विदेश से उन्हें 10 करोड़ की फिरौती की मांग की गई। इसके साथ ही किस देश से कॉल आया यह भी बता दिया गया। लॉरेंस बिश्नोई गेंग का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि इस सबके बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कहा जा रहा है कि सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को भी धमकी मिली है लेकिन दुनिया के किस हिस्से से। आइए जानते है क्या खबर ऐसे समय में सामने आया है जब सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं।

 

सबसे पहले अगर बात करें रणवीर सिंह की तो उन्हें लेकर कहा जा रहा है कि धुरंधर एक्टर को बिश्नोई गैंग ने 10 करोड़ रुपए मांगने की धमकी मिली है। यह धमकी एक अमेरिकन नंबर से उनके मैनेजर के व्हाट्सएप पर वॉइस नोट के तौर पर भेजी गई थी। वहीं इसके साथ ही जांच एजेंसी के मुताबिक यह आवाज गैंगस्टर हैरी बॉक्सर की है जो बिश्नोई गैंग का करीबी साथी है। गौरतलब है कि यह वॉइस नोट उस समय भेजा गया था जब रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई थी जिसके बाद उनके घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

लोगों ने की Ranveer Singh मामले में जवाबदेही की मांग

इस मामले में जांच चल रही है। मुंबई पुलिस के द्वारा साझा की गई जानकारी के बीच आयुष शर्मा को लेकर भी बड़ी खबर आ रही है। जहां कहां जा रहा है कि सलमान खान के जीजा को स्वीडन से धमकी दिलवाई गई है। हालांकि इस पर कोई शिकायत फिलहाल दर्ज नहीं बताई जा रही है। आयुष शर्मा को आखिर कौन धमकी दे रहा है इसका फिलहाल कोई भी खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि पहले इसमें लॉरेंस बिश्नोई का हाथ ही बताया जा रहा था। वहीं इस सबके बीच क्रेडिट पर पोस्ट शेयर करते हुए रणवीर सिंह के सपोर्ट में आए यूज़र ने कहा कि “धमकी भरे कॉल जेल में बंद एक क्रिमिनल ने दिया है क्या हम सच में इतने कमजोर हैं जवाबदेही कहां है।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह फिलहाल अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर काफी चर्चा में है जिसे खूब प्यार मिला है तो वहीं इस सब के बीच 19 मार्च 2026 को उनकी फिल्म धुरंधर 2 भी आ रही है।

 

 

Exit mobile version