---Advertisement---

Ranveer Singh क्या कांतारा 3 में आएंगे नजर, कैसे धुरंधर कंट्रोवर्सी के बीच हिंदू देवता के बारे में फिसली जुबान ने करवा दी छिछालेदर

Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने कांतारा में दैव शक्ति को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जो सोशल मीडिया पर उनकी फजीहत करवा रहा है। इसके अलावा कांतारा 3 में कास्टिंग को लेकर भी वह अपनी बेबाकी जाहिर करते हुए दिखे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 30, 2025 4:21 अपराह्न

Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh: जहां एक तरफ अपने करियर की सबसे मुश्किल फिल्म धुरंधर को लेकर रणवीर सिंह को विवादों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ कांतारा को लेकर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग झेलना पड़ रहा है। जी हां, ऋषभ शेट्टी की कांतारा जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया है। इसके बारे में जब रणवीर सिंह की जुबान फिसल जाती है तो हंगामा मच जाता है और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। ऋषभ शेट्टी से वह कांतारा 3 में कास्टिंग को लेकर भी पूछते हैं लेकिन IFFI 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी के वीडियो ने उनकी फजीहत करवा दी है।

कैसे धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह की कांतारा को लेकर बेबाकी ने करवाई बेज्जती

ऋषभ शेट्टी की मौजूदगी में रणवीर सिंह कहते हैं कि “मैंने कांतारा को सिनेमाघर में देखा इसमें आपकी परफॉर्मेंस काफी सराहनीय थी। स्पेशली जब फीमेल घोस्ट आपके शरीर में घुस जाती है। वह एक शॉट।” इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। ऐसे में रणवीर सिंह ऋषभ शेट्टी की तरह कांतारा के क्लाइमैक्स सीन की एक्टिंग करते हैं। हालांकि कुछ लोग इस वीडियो को देखकर रणवीर सिंह को ट्रोल करने लगे हैं जहां लोग देवी का अपमान बता रहे हैं।

क्या कांतारा 3 में काम करना चाहते हैं रणवीर सिंह

X चैनल से इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा गया कि “अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा कांतारा फिल्म में हिंदू देवता के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर भारी आक्रोश फैल गया है। कांतारा के दैव दृश्य की नकल की और दैव को महिला भूत कहा। बता दे कि इस वीडियो में अंत में रणवीर सिंह वहां बैठे ऑडियंस से कहते हैं कि क्या आप मुझे कांतारा 3 में देखना चाहते हैं। जब लोग हामी भरते हैं तो ऋषभ शेट्टी की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि इस शख्स से कहो। रणवीर सिंह ने भले ही इसे मजाक मजाक में लिया हो लेकिन लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

गौरतलब है कि रणवीर सिंह पहले ही 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली धुरंधर को लेकर लगातार ट्रोल हो रहे हैं क्योंकि दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म मेजर मोहित शर्मा की जिंदगी पर आधारित है लेकिन मेकर्स यह मानने के लिए तैयार नहीं हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026