क्या ‘धुरंधर’ के हमजा अब निभाएंगे ललित मोदी का किरदार, डॉन 3 लड़ाई के बीच जानें Ranveer Singh की ख्वाहिश

Ranveer Singh: क्या धुरंधर फिल्म में अपनी एक्टिंग से जान डालने वाले एक्टर ललित मोदी के किरदार को निभाने में दिलचस्पी दिखा चुके हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है जो निश्चित तौर पर फैंस के लिए सरप्राइज हो सकता है।

Ranveer Singh

Photo Credit- Google Ranveer Singh

Ranveer Singh:धुरंधर फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफलता की कहानी लिखने वाले एक्टर फिलहाल डॉन 3 कंट्रोवर्सी को लेकर लगातार विवादों में है। जहां इस सबके बीच अब खबर आ रही है कि रणवीर सिंह बायोपिक में ललित मोदी का किरदार निभा सकते हैं। इस बारे में खुद पूर्व आईपीएल चेयरमैन ने बात करते हुए खुलासा किया है और बताया है कि आखिर धुरंधर एक्टर की क्या ख्वाहिश थी। ललित मोदी ने अपनी बायोपिक पुष्टि की है और बताया है कि इस पर काम चल रहा है लेकिन इसका क्या है रणवीर सिंह के साथ कनेक्शन आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।

रणवीर सिंह के साथ जान पहचान पर क्या बोले ललित मोदी

दरअसल ललित मोदी अपनी बायोपिक को लेकर बात करते हुए कहा कि “हां स्क्रिप्ट लिखी जा रही है मेरे पास एक टीम है।” वहीं जब उनसे उनके बायोपिक में एक्टर के बारे में बात किया गया तब उन्होंने कहा कि रणवीर मेरा किरदार निभाना चाहते हैं वह मुझसे मिलने भी आए थे वह बहुत अच्छे अभिनेता हैं। मैं चाहूंगा कि वह मेरे किरदार को निभाएं अगर उनके पास समय है तो इस बायोपिक पर काम करें। इतना ही नहीं ललित मोदी ने यह भी कहा कि वह रणवीर सिंह को नहीं जानते थे लेकिन दीपिका पादुकोण को पहचानते थे लेकिन एक दिन मुझे फोन आया कि रणवीर मुझसे मिलना चाहते हैं।

ललित मोदी ने Ranveer Singh को लेकर कहीं ये बात

इसके साथ ही ललित मोदी ने यह भी कहा कि रणवीर सिंह के साथ उनकी मुलाकात लगभग 2 साल पहले हुई थी। लंदन में हुई इस मुलाकात में रणवीर सिंह ने कहा था कि अगर उनकी जिंदगी में कोई ऐसा किरदार जो वह दिल से निभाना चाहते हैं तो वह है कमिश्नर के तौर पर ललित मोदी। इसके अलावा आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ने अभी कहा कि अब भले ही रणवीर सिंह मेरा किरदार निभाए या नहीं लेकिन उन्होंने यह ख्वाहिश जाहिर की थी।

अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि जो ललित मोदी आईपीएल के पूर्व चेयरमैन हैं क्या उनके किरदार को रणवीर सिंह निभाने में दिलचस्पी दिखा पाते हैं। घरेलू क्रिकेट और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष के तौर पर उनका क्रिकेट में एक अहम योगदान है।

 

P

Exit mobile version