---Advertisement---

Rasha Thadani Viral Video: कैजुअल लुक से दिल जीत गई रवीना की लाडली, स्टाइल स्टेटमेंट की लोग कर रहे तारीफ

Rasha Thadani Viral Video: कैजुअल लुक को जिस तरह राशा कैरी करती है उसे देखकर लोग दिल हार जाते हैं। लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 19, 2024 6:47 अपराह्न

Rasha Thadani Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Rasha Thadani Viral Video: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। यह बात सच है कि उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है जो उन्हें देखकर तारीफ करने पर मजबूर हो जाती है। वह अपनी क्यूटनेस से हर बार लोगों को हैरान कर देती है। इस सब के बीच एक वीडियो उनका वायरल हो रहा है और देखने वालों के होश उड़ गए हैं। वह जिस तरह कुल और स्टाइलिश ड्रेस को कैजुअली कैरी करती है वह उन्हें खास बनाने के लिए काफी है। यही वजह है कि अपने हर अंदाज से राशा लाइमलाइट में आ जाती है।

अदाओं से दीवाना बनाती है राशा

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को कुछ ही मिनट में ताबड़तोड़ लोग पसंद कर रहे हैं और कमेंट में राशा की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड में डेब्यू से पहले अपनी हर अदाओं से रवीना टंडन की बेटी राशा फैंस को लट्टू कर देती है। ऐसे में इस वीडियो में उनके कैजुअल अंदाज को देख आप भी फ़िदा हो जाएंगे। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ही उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई है और वह सबसे पापुलर स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल है।

कैजुअल स्टाइल से चर्चा में आई राशा

जहां तक राशा के इस लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक बैलून स्टाइल स्लीव टॉप को लूज प्रिंटेड जॉगर्स के साथ पेयर कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक शूज से इस लुक को कंप्लीट टच देती हुई दिखी। वह हाय कहती हैं और वह जिस तरह ओपन हेयर स्टाइल में स्माइल के साथ पैप्स से मिलती है वह लोगों के दिलों को जीतने के लिए काफी है।

फैंस करते हैं राशा की खूब तारीफ

वीडियो को देख कुछ यूजर्स उन्हें रवीना टंडन की कॉपी बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि यह होगी बॉलीवुड की अगली दीवा। दूसरे ने कहा इसकी एक्टिंग देखने के लिए मैं भी इंतजार कर रहा हूं। अक्सर राशा सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है और अपनी मां के साथ फोटोज भी शेयर करती हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि राशा बहुत जल्द अजय देवगन के भांजे अमन देवगन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026