Rashmika Mandanna: साउथ के पॉपुलर स्टार्स जिनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और लोगों के बीच कपल के तौर पर वह बीते लंबे समय से अक्सर चर्चा में बनी रही हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं हाल ही में शादी के बंधन में बंधी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जिनकी लव लाइफ जितनी सीक्रेट रही उतनी ही उनकी शादी और हनीमून भी। शादी के बाद कपल स्पेशल टाइम को एंजॉय करने के लिए थाईलैंड पहुंचे लेकिन सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने सनसनी मचा दी है। कथित तौर पर इसे उनके हनीमून का बताया जा रहा है। वहीं इस तस्वीर को देखने के बाद आखिर क्यों कुछ लोग खफा भी दिखे हैं।
क्यों सपोर्ट में खड़े हुए Rashmika Mandanna विजय देवरकोंडा के चाहने वाले
इस वायरल फोटो की बात करें तो यहां आप देख सकते हैं कि कपल एक दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह दुनिया की नजरों से दूर अपने प्राइवेट मोमेंट्स को एंजॉय कर रहे हैं लेकिन इस तस्वीर ने अब सनसनी मचा दी। इसे हनीमून पीरियड का बताया जा रहा है। निश्चित तौर पर इस फोटो को देखकर कुछ लोग खफा नजर आ रहे हैं क्योंकि उनका कहना है इस तरह किसी के प्राइवेट मोमेंट्स को सरेआम वायरल करना अपराध है।
शादी के बाद किस हाल में दिखे कपल
जहां तक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की इस वायरल फोटो की बात करें तो यहां एक्टर व्हाइट शर्ट और ब्लैक पेंट में दिखाई दे रहे हैं। रश्मिका मंदाना पीला और ग्रीन फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में नजर आ रही है। दोनों एक दूसरे में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं और सिर्फ खुद पर ध्यान दे रहे हैं। उनके चेहरे पर मिलियन डॉलर स्माइल है।
गौरतलब है कि 26 फरवरी को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना उदयपुर में हमेशा के लिए एक हो चुके हैं। कपल लगभग 7 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे वहीं शाही वेडिंग और पोस्ट वेडिंग सेलिब्रेशन चर्चा में रहा है।
