---Advertisement---

Rashmika Mandanna का Pushpa 2 The Rule से फर्स्ट लुक देख फैंस हुए क्रेजी, सिल्क साड़ी और गहनों में गुस्साई दिखीं ‘श्रीवल्ली’

Rashmika Mandanna: साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में नजर आ चुकी रश्मिका मंदाना आज यानी 5 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही है। जन्मदिन के मौके पर फैंस को तोहफा मिला है और ‘पुष्पा द रुल‘ से श्रीवल्ली का पहला लुक सामने आया है। सोशल मीडिया पर उनका यह लुक काफी चर्चा में है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 5, 2024 3:19 अपराह्न

Rashmika Mandanna
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna: साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में नजर आ चुकी रश्मिका मंदाना आज यानी 5 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही है। जन्मदिन के मौके पर फैंस को तोहफा मिला है और ‘पुष्पा द रुल‘ से श्रीवल्ली का पहला लुक सामने आया है। सोशल मीडिया पर उनका यह लुक काफी चर्चा में है जिसमें वह गहनों से सजी आंखों में गुस्से में दिखाई दे रही हैं। पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा में है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। श्रीवल्ली के अंदाज पर दिल हारने के लिए मजबूर हैं और एक बार फिर फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है।

दमदार लुक देख दिल हारे फैंस

‘पुष्पा द रूल’ से श्रीवल्ली का दमदार लुक वाकई काफी खास है जिसमें वह सिल्क साड़ी और गहनों से लदी हुई नजर आ रही है। इस दौरान स्मोकी आई मेकअप और मांग में सिंदूर लगाकर रश्मिका का यह देसी अवतार देखने लायक है लेकिन उनकी आंखों में अलग ही गुस्सा दिखाई दे रहा है। उन्होंने अपने एक हाथ से आंखों को हाईलाइट करते हुए यूनिक पोज दिया है।

पहले से तेज हो गई है Rashmika Mandanna

ऐसे में श्रीवल्ली पहले से ज्यादा तेज तर्रार नजर आने वाली है। इंटेंस लुक देखने के बाद फैंस काफी खुश हैं। उनका यह शाही अंदाज वाकई फैंस को हैरान कर देने के लिए काफी है। इस लुक को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है और ऐसा लग रहा है जैसे पुष्पा से शादी होने के बाद श्रीवल्ली और भी शाही हो गई है।

इस दिन रिलीज होने के लिए तैयार टीजर

फैंस फिलहाल इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं जो 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का टीजर 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में एक बार फिर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक भी चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026