Rashmika Mandanna : बॉलीवुड फिल्म मेकर करन जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करन सीजन 9 ‘में साउथ सिनेमा का पावर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना पहुंचे थे। यहां पर दोनों पति-पत्नी ने अपनी लव लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा की कुछ लोग मजाक उड़ाने लगे। वो उन्हें रेड फ्लैग बताने लगे । इतना ही नहीं रश्मिका मंदाना के लिए उन्होंने अच्छा पति भी नहीं कहा है। इंटरनेट पर लगातार मिलती इस ट्रोलिंग पर एक्ट्रेस की तरफ से जवाब भी दिया गया है। इसके साथ ही ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया गया है। इसके साथ ही उनके रिश्ते पर तोड़ मरोड़कर सवाल उठाने वाले लोगों पर लीगल एक्शन भी लिया गया है।
Rashmika Mandanna ने पति व्जय देवरकोंडा के खिलाफ बोलने वालों पर किया केस
एक्टर पति विजय देवरकोंडा को रेड फ्लैग यानी की खतरा बताने वाले लोगों के खिलाफ रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंड ने हैदराबाद साइबर क्राइम में केस दर्ज कराया है। खबरों की मानें तो कपल की टीम ने दोनों के रिश्तों पर फैलाए जा रहे भ्रम के वीडियोज के कुछ लिंग भी शेयर किए हैं। अब उन सभी लोगों के लिखाफ कानूनी एक्शन होगा, जो जानबूझकर रश्मिका और विजय के खिलाफ नेगेटिव एजेंडा चला रहे हैं।
पति विजय देवरकोंडा के बचाव में उतरी साउथ एक्ट्रेस
इतना ही नहीं रश्मिका मंदाना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपने केयरिंग पति विजय देवरकोंडा के बारे में लिखा, ‘जब मेरी कोई हड्डी टूटती है, तब आप मेरे साथ नहीं होते. वो होता है। जब हर महीने मुझे पेट में दर्द होता है, तब आप मेरे साथ नहीं होते, वो होता है। जब मुझे अस्पताल जाने की जरूरत पड़ती है, तब आप मेरे साथ नहीं होते। वह होता है। जब मैं आधी रात को घबराहट के साथ जाग जाती हूं, तब आप मेरे साथ नहीं होते, वो होता है और जब मैं टूटकर रो पड़ती हूं, तब मेरे पास रोने के लिए आपका कंधा नहीं होता। मेरे पास उसका कंधा होता है। इसलिए, कृपया मेरी या उसकी चिंता मत कीजिए।’
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की ट्रोलिंग कैसे शुरु हुई?
ये सारा विवाद तब खड़ा हुआ जब करण जौहर रके शो ‘कॉफी विद करण 9’ में रश्मिका मंदाना ने अपने रिश्ते पर कहा कि, उन्हें शादी के लिए मनाने या प्रपोज करने की कोशिश लगभग 100 बार की थी, जिसके बाद उन्होंने शादी के लिए हामी भरी थी। जिसके बाद विजय को लोग रेड फ्लैग बताने लगे और ट्रोल करने लगे।







