Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर कपल के शादी का जश्न खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस सब के बीच फैंस को मेहंदी सेरेमनी की फोटोस दिखाकर कपल ने लाइमलाइट बटोर ली है। रश्मिका मंदाना से ज्यादा विजय देवरकोंडा की आउटफिट की चर्चा हो रही है जिसे तोरानी ने डिजाइन करने में लगभग 6 महीने का समय लगाया। यह आउटफिट संस्कृति से इंस्पायर है और निश्चित तौर पर दूल्हे के फैशन को अलग लेवल पर सेट करते हुए दिखे हैं। आइए जानते हैं आखिर रश्मिका के आउटफिट को छोड़ विजय की ड्रेस की क्यों हो रही है चर्चा।
विजय देवरकोंडा के आउटफिट को बनाने में लगा इतना समय
रश्मिका मंदाना के पति भी विजय देवरकोंडा की ड्रेस को लेकर इंस्टाग्राम चैनल से वीडियो शेयर करते हुए कंटेंट क्रिएटर ने इसकी खासियत बताई है। यह निश्चित तौर पर आपको भी हैरान कर सकता है। इस वीडियो में बताया गया कि साउथ एक्टर के आउटफिट के लिए तोरानी को 6 महीने डिजाइन करने में लगे थे और 4000 घंटे पार्टीशन क्राफ्ट मैन शिप लगे थे। हैदराबाद डेक्कन क्लचर और निजाम एरा मेंस वियर से इंस्पायर्ड है। जैकेट पर हिस्टोरिक पेंटिंग्स बनाए गए हैं और मोती का काम किया गया है। वहीं विजय देवकोंडा ने ट्राउजर के बदले मॉडर्न पांचा को ड्रॉप किया है जो अपने आप में क्राफ्ट और कहानी को बयां करती है।
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda ने किया मेहंदी पर ट्विन
वहीं रश्मिका मंदाना की मेहंदी ड्रेस को तोरानी द्वारा डिजायन किया गया था जो ट्रेडिशनल और बुहू का एक शानदार मिश्रण था। जटिल मोती और रूपांकरों के साथ भारी कढ़ाई वर्क और मोतियों का काम दिया गया था। दुपट्टे पर लक्ष्मी जी का रूपांकन था जो परंपरा और भव्यता का प्रतीक है। अपने आउटफिट को विजय देवरकोंडा के साथ ट्विन किया था। मेहंदी की झलक हर किसी के दिल को जीत रहा जो उदयपुर की शादी की भव्यता को दिखाने के लिए काफी है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शादीशुदा विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना राणाबाली में नजर आएंगे।
