Rashmika-Vijay Wedding: शादी की पक्की तारीख के बीच दुल्हन बनने की तैयारी में जुटी रश्मिका मंदाना, इस लेवल की प्राइवेसी का रखा जाएगा ध्यान

Rashmika-Vijay Wedding: विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कहा जा रहा है की वेडिंग फंक्शन में प्राइवेसी का खास ख्याल रखा जा रहा है। इसके अलावा इस सबके बीच होने वाली दुल्हन को स्पॉट किया गया। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।

Rashmika-Vijay Wedding

Photo Credit- Google Rashmika-Vijay Wedding

Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी फिलहाल सोशल मीडिया और फिल्मी इंडस्ट्री में टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। जहां एक के बाद एक अपडेट इसे लेकर आ रहे हैं। वहीं इस सबके बीच शादी को लेकर आखिर क्या प्राइवेसी का ध्यान रखा गया है। वहीं रश्मिका मंदाना को सैलून के बाहर स्पॉट किया गया। उनके चेहरे की खुशी और ग्लो देखकर फैंस की नजरे चकाचौंध हो गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और रश्मिका मंदाना के साथ विजय देवरकोंडा आखिर कब शादी करने वाले हैं जो एक बार फिर से चर्चा में है।

Rashmika Vijay Wedding का इन्विटेशन कार्ड वायरल

जहां एक तरफ रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा की शादी की तारीख सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है क्योंकि वेडिंग इन्विटेशन वायरल हो रहा है। कथित तौर पर 26 फरवरी 2026 को विजय रश्मिका वेडिंग हैं। विजय देवरकोंडा की तरफ से वायरल हो रहे हैं इस कार्ड में लिखा गया है, “मैं कुछ खास खबर शेयर करने और आपको एक बड़े पल का हिस्सा बनने के लिए इनवाइट कर रहा हूं. हमारे परिवारों के प्यार और आशीर्वाद से रश्मिका और मैं 26 फरवरी को एक छोटी और खास सेरेमनी में शादी करेंगे। अब हम इस नए चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं। अपने मिलन का जश्न मना रहे हैं और यादें बना रहे हैं। आपकी मौजूदगी और आशीर्वाद इस मौके को खास बना देगा।”

आखिर कब है रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का रिसेप्शन

26 फरवरी को शादी के बाद 4 मार्च 2026 बुधवार को 7 बजे शाम से ताज कृष्ण बंजारा हिल्स हैदराबाद में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने रिसेप्शन पार्टी रखा है। इसके लिए फैंस एक्साइटेड हो गए हैं सोशल मीडिया पर यह इनविटेशन कार्ड लगातार वायरल हो रहा है।

रश्मिका मंदाना कहां हुई स्पॉट

वहीं इस सबके बीच विजय देवरकोंडा की होने वाली दुल्हन रश्मिका मंदाना को सैलून के बाहर स्पॉट किया गया जहां वह पैप्स के सामने मुस्कुराकर पोज देते हुए नजर आई फॉर्मल ओवर कोर् से अपने लुक को कंप्लीट कर रही रश्मिका पहले मास्क लगाई हुई नजर आती है लेकिन बाद में वह कैमरे पर पोज देती है। उनके मिलियन डॉलर स्टाइल पर फैंस फिदा हो रहे हैं।

रश्मिका विजय वेडिंग को लेकर किस हद तक है प्राइवेसी

उदयपुर में शादी करने के लिए तैयार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की वेडिंग फंक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अफवाहें आ रही है। जहां प्राइवेसी को लेकर कहा जा रहा है कि शादी बहुत प्राइवेट होगी जिसमें सेलिब्रेशन 24 फरवरी से शुरू होंगे। गेस्ट लिस्ट बहुत छोटी है फोन अलाउड नहीं है। इसके साथ ही वेडिंग कैप्चर करने वाली टीम ने भी नों डिस्क्लोजर एग्रीमेंट साइन किए हैं जिसकी वजह से चाहकर भी कोई लीक होने की संभावना नहीं है। कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी में एक्टर या इंडस्ट्री के किसी भी दोस्त को नहीं बुलाया गया है। गेस्ट लिस्ट में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल है।

Exit mobile version