DNP India Hindi

Rashmika Mandanna और विजय देवरकोंडा चेहरा छिपाकर इस हाल में दिखे, नेटफ्लिक्स के 60 करोड़ ठुकराने वाले ‘कल्याणम’ की हो रही चर्चा

Rashmika Mandanna

Photo Credit- Google Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर लगातार एक के बाद एक चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं होते इस सबके बीच एक बार फिर दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसके बाद उनकी कल्याणम की खबरें आने लगी है। रिपोर्ट की बात करें तो कहा जा रहा है कि फरवरी के आखिर में वह हमेशा के लिए एक हो सकते हैं। हालांकि इस पर कपल की तरफ से फिलहाल कोई भी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन उनकी शादी को लेकर लोगों की बेकरारी लगातार बढ़ती जा रही है। इस पर लेटेस्ट अपडेट क्या है।

Rashmika Mandanna और विजय देवरकोंडा ने पैपराजी को देख क्या दिया पोज

रश्मिका मंदाना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां रश्मिका हाथ में किताब लिए हुए नजर आ रही थी। ब्लैक टॉप जो डेनिम के साथ स्टाइल कर रही एक्ट्रेस ने मास्क से अपने चेहरे को छुपाए रखा था। हालांकि इस दौरान पैपराजी को बिना पोज दिए हुए वह वहां से निकल गई और उनकी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर चर्चा में है। लोगों की निगाहें उस समय अटक गई जब विजय देवरकोंडा को भी स्पॉट किया गया। इस दौरान वह ब्लैक टी-शर्ट और ब्राउन पेंट को कैरी करते हुए दिखे। मास्क से उन्होंने भी अपने चेहरे को छुपा कर रखा था।

आखिर कब हो सकती है रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी

मास्क से चेहरे छुपाए हुए इस कपल ने लोगों का दिल जीत लिया है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के कल्याणम की खबरें एक बार फिर से चलने लगी है जहां पहले कहा जा रहा था कि दोनों 2 फरवरी को शादी रचने वाले हैं लेकिन यह अफवाह साबित हुई। अब कहा जा रहा है कि 26 फरवरी को उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग हो सकती है। आने वाले समय में पता चलेगा कि आखिर इसकी सच्चाई क्या है क्योंकि रश्मिका और विजय की तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं की गई है।

रश्मिका और विजय को नेटफ्लिक्स ने क्या दिया ऑफर

लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रही रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा अपने पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। जहां कहा जाता है कि अक्टूबर में उन्होंने गुपचुप सगाई रचाई थी अब इस वीआईपी शादी पर लोगों की नजरे रहने वाली है। रिपोर्ट में कहा गया कि नेटफ्लिक्स में 60 करोड़ का ऑफर वेडिंग स्ट्रीमिंग को लेकर कपल को दिया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। हालांकि सिर्फ यह सोशल मीडिया पर आई खबरों में बताया गया है।

 

Exit mobile version