---Advertisement---

Renjusha Menon: छोटी उम्र में ही मलयालम एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा, खुदकुशी से पहले किया था ये पोस्ट

Renjusha Menon: 35 साल की उम्र में ही साउथ एक्ट्रेस रेन्जुशा मेनन इस दुनिया को छोड़ गई है। फांसी का फंदा लगाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली है और ऐसे में उनके फैंस को झटका लगा है। फिलहाल इस बारे में कोई खबर नहीं है कि आखिर उन्होंने अपनी जान क्यों ले ली लेकिन इस मामले में जांच जारी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 30, 2023 5:43 अपराह्न

Renjusha Menon
Follow Us
---Advertisement---

Renjusha Menon: साउथ इंडस्ट्री में कई मलयालम फिल्मों में नजर आने वाली रेन्जुशा मेनन इस दुनिया को छोड़ गई। जी हां उनके निधन की खबर से फैंस सदमे में है लेकिन यह सच है कि महज 35 साल की उम्र में ही रेन्जुशा की मौत हो गई है। दरअसल एक्ट्रेस घर में लटकी हुई मिली। वहीं अब इस मामले में कई खबरें लाइमलाइट में है। यह बात सच है कि इसे सुनने के बाद किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि अब तक उनके सुसाइड की वजह तो सामने नहीं आई लेकिन अचानक इस तरह दुनिया को छोड़ जाने का फैसला लोगों को हैरान करने के लिए काफी है।

फंदे से लटकी मिली रेन्जुशा

रेन्जुशा इंडस्ट्री में पॉपुलर नाम रह चुकी है और फिल्म से लेकर टीवी सीरियल्स तक में एक्टिव रही है। ऐसे में इस तरह दुनिया को छोड़ जाना और सुसाइड का फैसला करना वाकई बहुत बड़ी बात है। वहीं पुलिस अभी इस मामले में छानबीन कर रही है। रिपोर्ट्स की माने तो रेन्जुशा अपने पति और बच्चों के साथ श्रीकार्याट में किराए के घर में रह रही थी। वहीं जब पुलिस को इस बात की खबर हुई तो वह मौके पर पहुंच कर वहां से पार्थिव शरीर को लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। कहा जा रहा है कि जब सोमवार की सुबह उसके परिवार को यह पता चला कि रेन्जुशा ने दरवाजा नहीं खोला है और फ्लैट लंबे समय से बंद था तो ऐसे में जब दरवाजा खोला गया तो एक्ट्रेस फंदे पर लटकी हुई मिली।

ये था रेन्जुशा का आखिरी पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी रेन्जुशा काफी एक्टिव रहती थी और महज सुसाइड करने से एक दिन पहले यानी 29 अक्टूबर को उन्होंने एक रील्स भी शेयर किया था। वह इस वीडियो में अपने को एक्टर्स के साथ रील्स बना रही है। ऐसे में इस तरह अचानक दुनिया को छोड़ जाना कई सवाल खड़ी कर रही है। बता दें कि एक्टिंग के अलावा रेन्जुशा एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर थी और उनकी डांसिंग का भी कोई जवाब नहीं था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026