---Advertisement---

Rise and Fall: ‘तुमको अक्ल नहीं है…’ बर्फ तोड़ने को लेकर Arjun Bijlani पर चढ़े Nikki Tamboli के Bf Arbaz Patel, बेसमेंट वालों पर दिखी Pawan Singh टीम की दादागिरी

Rise and Fall: राइज एंड फॉल की शुरुआत के साथ ही गेम में एक दूसरे की टक्कर होने लगी है। ऐसे में बर्फ तोड़ने वाले टास्क में अर्जुन बिजलानी पर अरबाज पटेल चढ़ते हुए नजर आए जिसका प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 8, 2025 4:02 अपराह्न

Rise and Fall
Follow Us
---Advertisement---

Rise and Fall: 15 सेलिब्रिटी चेहरे के साथ एमएक्स प्लेयर पर राइज एंड फॉल शो की शुरुआत हो चुकी है जिसके होस्ट कोई और नहीं बल्कि कंट्रोवर्शियल बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर हैं। अर्जुन बिजलानी से लेकर भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह, निक्की तंबोली के बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल और धनश्री वर्मा सहित कई नामी चेहरे शो में नजर आ रहे हैं। जहां बीते दिन बेसमेंट और पेंटहाउस में रहने वाले कंटेस्टेंट के बीच एक चॉकलेट को लेकर मसाला देखा गया। वहीं इस सबके बीच फर्स्ट प्राइज को लेकर पेंट हाउस में रहने वाले लोग बेसमेंट में गुजारा कर रहे कंटेस्टेंट पर चढ़ते दिखे। एक भयंकर बवाल हुआ जिसका Rise and Fall Promo वीडियो काफी एक्साइटिंग है।

Arjun Bijlani और Arbaz Patel के बीच राइज एंड फॉल में क्लेश

Rise and Fall के इस नए प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसे एमएक्स प्लेयर द्वारा शेयर कर लिखा गया, “टावर में हुआ मसालेदार ड्रामा जब हुआ पहला टास्क प्राइज मनी के लिए।” वीडियो में देखा जाता है कि बेसमेंट में रहने वाले कंटेस्टेंट बर्फ फोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पेंटहाउस में मौजूद अरबाज पटेल कहते हैं, “तुमसे हो नहीं पा रहा है अर्जुन तुम बर्फ तोड़ने क्यों नहीं गया।” जिस पर अर्जुन बिजलानी चिढ़कर कहते हैं, “तुम आ जाओ तुमसे भी नहीं होगा।” आदित्य नारायण कहते हैं मुझे नहीं लगता है कि यह असंभव है हम जाकर करें। Arbaz Patel कहते हैं, “तुमने लड़कियों को भेजा तुम्हें अक्ल नहीं है।” जिस पर बेसमेंट में रहने वाले कंटेस्टेंट चढ़ते हुए दिखाई दिए और वह कहते हैं कि “नेशनल चैंपियन है।”

Rise and Fall में किस पर है किसकी हुकूमत

गौरतलब है कि जहां पेंट हाउस में कीकू शारदा, Pawan Singh, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, अहाना कुमरा, बाली, अरबाज पटेल और नयनदीप रक्षित है। वहीं बेसमेंट में Arjun Bijlani, कुब्रा सैत, अनाया बांगर, संगीता फोगाट, आरुष भोला, नूरिन और आकृति नेगी मौजूद है। इन पर पेंटहाउस के कंटेस्टेंट की दादागिरी देखी जा रही है जो राइज एंड फॉल को और भी इंटरेस्टिंग बना रहा है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि कैसे गेम का रुख बदलता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026