---Advertisement---

Rise and Fall Show: पवन सिंह के जाने के बाद बिग बॉस 19 के सलमान खान को टक्कर दे रहे अशनीर ग्रोवर अब क्या करेंगे?

Rise and Fall Show: पवन सिंह ने अशनीर ग्रोवर के राइज एंड फॉल शो को छोड़ दिया है। इस तरह की खबरें चल रही हैं। अगर ऐसा हुआ है तो सलमान खान के बिग बॉस 19 को बड़ा फायदा हो सकता है। वहीं,होस्ट अशनीर ग्रोवर के सामने टीआरपी बढ़ाने की चुनौतियां बढ़ सकती हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 19, 2025 1:05 अपराह्न

Rise and Fall Show
Follow Us
---Advertisement---

Rise and Fall Show: अशनीर ग्रोवर के रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल ‘ को पावर स्टार पवन सिंह ने छोड़ दिया है। इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं। अभी तक आधिकारिक रुप से इसकी पुष्टि तो नहीं हुई है। लेकिन सवालों की बाढ़ जरुर आ गई है। लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि, टीआरपी किंग के जाने के बाद अशनीर ग्रोवर अब कैसे बिग बॉस 19 के सलमान खान को टक्कर देंगे। क्योंकि भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह की वजह से ही उनका शो हिट हुआ था।

पवन सिंह के Rise and Fall Show जाने के बाद क्या करेंगे अशनीर ग्रोवर?

आपको बता दें, अशनीर ग्रोवर भारत पे के सह-संस्थापक के साथ शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज भी रह चुके हैं। इन्हें बिजनेस माइंड कहा जाता है। 6 सितंबर को जब इनका शो ‘राइज एंड फॉल’ शुरु हुआ तो उसमें सबसे ज्यादा चर्चा पवन सिंह की हुई। इस रिएलिटी शो को बिग बॉस की सस्ती कॉपी भी कुछ लोग कह रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों को लगा कि, अशनीर ग्रोवर ने सलमान खान से अपनी बेइज्जती की बदला ले लिया है। क्योंकि ‘राइज एंड फॉल’ ने बिग बॉस 19 की टीआरपी को पीछे छोड़ दिया। ऐसे में अब अचानक से पवन सिंह के जाने के बाद अशनीर के सामने एक नहीं अनेक चुनौती खड़ी हो गई है। अब उन्हें धनश्री वर्मा, कीकू शारदा, नयनदीप रक्षित और अरबाज पटेल जैसे चर्चित चेहरों के दम पर ही शो को बढ़ाना होगा। क्योंकि जब से पवन सिंह के शो छोड़ने की खबर सामने आयी है, तब से पावर स्टार के चाहने वालों का कहना है कि, वो इस शो को नहीं देखेंगे। ऐसे में टीआरपी कैसे आएगी? इस सवाल का कोई दूसरा विकल्प अशनीर ग्रोवर तलाशते हुए दिख सकते हैं।

पवन सिंह कौन हैं?

आपको बता दें, पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर और सिंगर हैं। इनकी पॉपुलेरिटी के कारण ही इन्हें पावर स्टार कहा जाता है। लेकिन अब ये टीआपी किंग भी बन चुके हैं। पवन सिंह बॉलीवुड में भी कई सुपरहिट हिन्दी सॉन्ग गा चुके हैं। इसीलिए अचानक से उनका ‘राइज एंड फॉल’ शो से जुड़ना और फिर चले जाना फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026