---Advertisement---

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: क्या पठान के बाद आलिया-रणवीर चलाएंगे बॉक्स ऑफिस पर जादू? ओपनिंग डे पर होगी इतनी कमाई!

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: आखिरकार वह घड़ी नजदीक आ रही है जब रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। करण जौहर निर्देशित फिल्म को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार बज ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 27, 2023 6:00 अपराह्न

RRKPK
Follow Us
---Advertisement---

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: आखिरकार वह घड़ी नजदीक आ रही है जब रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। करण जौहर निर्देशित फिल्म को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार बज बरकरार है। फिल्म 28 जुलाई को दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट के रिपोर्ट भी आने लगे हैं। वहीं एक रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म पठान के बाद बॉक्स ऑफिस पर पैसे बरसाने वाली दूसरी फिल्म होगी। जी हां, वहीं ओपनिंग वीकेंड की कमाई भी लगातार सामने आ रही है। आइए जानते हैं आखिर क्या है ट्रेड एनालिस्ट का कहना।

टिकट बुकिंग को लेकर भी है जबरदस्त बज

रिपोर्ट की माने तो यह फिल्म फर्स्ट वीकेंड 35 से 40 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का फर्स्ट रिव्यु देते हुए इसकी तारीफ करते हुए नजर आए। उन्होंने रॉकी और रानी को 4 स्टार देते हुए बेहतर बताया है। वहीं रिपोर्ट की माने तो 26 जुलाई को 12 बजे तक फिल्म की 31000 से ज्यादा टिकट बुकिंग हो चुकी है। यह आंकड़ा सिर्फ 3 ऐसे मल्टीप्लेक्सेस की है जो टॉप पर शुमार है। वहीं लोग 28 जुलाई को भी सिनेमाघरों में टिकट के लिए जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि लगभग 70000 के आसपास टिकट की बुकिंग होगी। कहने में दो राय नहीं है कि टिकट बुकिंग का यह आंकड़ा वाकई काफी जबरदस्त है।

फर्स्ट वीकेंड पर ‘रॉकी और रानी’ करेगी इतनी कमाई

प्रोड्यूसर और बिजनस एक्सपर्ट गिरीश जोहर ने यह भी कहा है कि ‘रॉकी और रानी’ ओपनिंग डे पर लगभग 10 से 15 करोड़ के बीच की कमाई कर सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बिजनेस एक्सपर्ट का मानना है कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की अच्छी ओपनिंग होगी क्योंकि पठान के बाद यह दूसरी बिग बजट फिल्म है और ऐसे में इसे जरूर फायदा मिलेगा। उनका कहना है कि फिल्म अगर ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई करती है तो वीकेंड तक 30 से 40 करोड़ कमा सकती है। वहीं दूसरी चीज फिल्म में ऐसे स्टार कास्ट को जगह दी गई है जो फैंस के बीच काफी चर्चा में है और यह इसे हिट बनाने के लिए काफी है। बता दें कि इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन नजर आने वाली हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026