---Advertisement---

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: समाज की दकियानूसी सोच पर वार है रणवीर-आलिया की फिल्म! देखने से पहले जानें खास बातें

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वैसे अब इंतजार की घड़ी तो खत्म हो गई और यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कहने में दो राय नहीं है कि जिस तरह ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2023 9:49 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वैसे अब इंतजार की घड़ी तो खत्म हो गई और यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कहने में दो राय नहीं है कि जिस तरह लोगों को उम्मीद थी उसी तरह फिल्म को लेकर क्रेज भी बरकरार है। जी हां, लोगों की लंबी लाइनें सिनेमाघरों की ओर रुख कर रही है और ऐसे में यह साफ है कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का जादू फैंस के दिलों पर छा गया है और वे इसे एंजॉय कर रहे हैं। अगर आप भी इस फिल्म को देखने के लिए जाना चाहते हैं तो उससे पहले जान ले ये खास बातें।

क्या है फिल्म की कहानी

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शुरुआत दिल्ली के रहने वाले रॉकी रंधावा यानी रणवीर सिंह और रानी चटर्जी यानी आलिया भट्ट से होती है। जहां फिल्म में दोनों का किरदार अलग अलग है। रॉकी मस्त मौला डिजाइनर कपड़े को पसंद करने वाला इंसान है तो रानी एक फराटेदार रिपोर्टर जो बेबाक होकर रिपोर्टिंग करना जानती है। जहां रणवीर एक गली ब्वॉय के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं आलिया एक पढ़े-लिखे खानदान से ताल्लुक रखती है। दोनों की मुलाकात अपने दादा दादी रानी धर्मेंद्र और शबाना आजमी के अधूरे प्यार को मिलवाने की वजह से होती है लेकिन धीरे-धीरे उनके बीच में ही प्यार हो जाता है। परिवार के बीच क्लास की वजह से दोनों को अलग होना पड़ता है लेकिन फिर कैसे वे एक साथ आते हैं यह देखना वाकई दिलचस्प है। इसके लिए आप सिनेमाघर जा सकते हैं।

स्टारकास्ट है जबरदस्त

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में एंटरटेनमेंट का पूरा डोज दिया गया है। इसे खास बनाने में रणवीर सिंह ने कोई कसर नहीं छोड़ा है और हमेशा की तरह आलिया भट्ट अपना किरदार निभाने में कामयाब हुई हैं। धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन जैसे मंजे हुए कलाकार इस फिल्म को और भी खास बनाने के लिए काफी है। करण जौहर ने फिल्म में इन स्टार्स को लेने में कोई गलती नहीं की है।

समाज को संदेश देती है यह कहानी

फिल्म जहां समाज की छोटी सोच और दो परिवारों के बीच क्लास की वजह से कपल को अलग कर दिया जाता है। इस पर बेस्ड यह कहानी लोगों को जरूर पसंद आएगी। करण जौहर ने इसे नए रोमांस का तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म क्या कमाल दिखा पाती है। फिल्म के गाने से लेकर म्यूजिक तक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

जुलाई 15, 2026

Deepika Padukone

जुलाई 15, 2026

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5

जुलाई 15, 2026

The Odyssey

जुलाई 15, 2026

Aamir Khan

जुलाई 15, 2026