---Advertisement---

Rohit Shetty के घर फायरिंग के बाद बेडरूम में घुसकर सीने पर गोली मारने की मिली धमकी, बिफरे डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने सीएम से की ये मांग

Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना से बॉलीवुड इंडस्ट्री में हैरानी है। डायरेक्ट संगठन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चिट्ठी लिखते हुए एक बड़ी मांग की है। आइए जानते हैं डीटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 2, 2026 12:23 अपराह्न

Rohit Shetty
Follow Us
---Advertisement---

Rohit Shetty: बॉलीवुड इंडस्ट्री में बीते कुछ समय से लगातार फायरिंग की घटना खूब सुर्खियों में है जहां सलमान खान से लेकर कपिल शर्मा तक कई नामी हस्ती इसके निशाने पर आ चुके हैं। हालांकि इस सबके बीच बीते दिन जब रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना हुई तब एक बार फिर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। वहीं दूसरी तरफ डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना को बर्दाश्त नहीं कर सके। उन्होंने सीएम को एक चिट्ठी लिखकर इस मामले में बड़ी मांग की है।

रोहित शेट्टी के साथ हुई घटना को लेकर चिंतित डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने क्या कहा

इंडियन फिल्म एंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चिट्ठी लिखकर इस पर सतर्कता बरतने और इस मामले पर गौर करने के लिए कहा है। चिट्ठी में कहा गया कि “पूरी फिल्म बिरादरी भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित और मशहूर फिल्ममेकर्स में से एक की सुरक्षा और भलाई को लेकर बहुत सदमे में है और चिंतित है। ऐसी घटनाएं डर और असुरक्षा का माहौल बनाती हैं, जो मंज़ूर नहीं है। हम अपने माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी से अपील करते हैं कि वे खुद इस मामले को देखें, क्योंकि इस गंभीर घटना से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की नैतिकता और भरोसे को नहीं हिलाना चाहिए।”

इंडियन फिल्म एंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने की रोहित शेट्टी को लेकर ये मांग

इसके अलावा रोहित शेट्टी की सुरक्षा को लेकर चिंतित डायरेक्टर संगठन ने यह भी कहा कि “हमें भरोसा है कि काबिल मुंबई पुलिस तेज़ी से और सख्त कार्रवाई करेगी, दोषियों की पहचान करके उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी, और मिस्टर रोहित शेट्टी और उनके परिवार को पूरी सुरक्षा देगी।”

Rohit Shetty को क्या दी गई है धमकी

जहां तक रिपोर्ट की बात करें तो कहां जा रहा है कि रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना को लेकर 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ जहां लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है। शुभम लोंकर, आरजू बिश्नोई, हरी बॉक्सर जैसे नामों से रोहित शेट्टी को धमकी दी गई है कि “यह छोटा ट्रेलर है। अगर नहीं सुधरे तो अगली गोलियां बेडरूम में आकर सीने में चलेंगी।” बॉलीवुड इंडस्ट्री को धमकी दी गई है कि समय रहते सुधर जाओ नहीं तो बाबा सिद्दीकी जैसी हालत होगी।

रोहित शेट्टी फिलहाल गोलमाल 5 को लेकर चर्चा में हैं। फायरिंग की घटना ने लोगों को हैरान किया हुआ है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 7

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026