---Advertisement---

एक्सीडेंट के बाद अब कैसी है Rubina Dilaik की हालत, आरोपी पर भड़कते हुए अभिनव शुक्ला ने कहीं ये बात

Rubina Dilaik: टीवी के पॉपुलर एक्ट्रेस की बात करें तो इस लिस्ट में रुबीना दिलैक का नाम टॉप पर है। रुबीना फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है और ड्रेसिंग सेंस से लेकर उनके लुक तक को लेकर लोग काफी पसंद करते हैं। यह बात सच है कि रुबीना लाइमलाइट में रहना ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 11, 2023 6:22 अपराह्न

Rubina Dilaik
Follow Us
---Advertisement---

Rubina Dilaik: टीवी के पॉपुलर एक्ट्रेस की बात करें तो इस लिस्ट में रुबीना दिलैक का नाम टॉप पर है। रुबीना फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है और ड्रेसिंग सेंस से लेकर उनके लुक तक को लेकर लोग काफी पसंद करते हैं। यह बात सच है कि रुबीना लाइमलाइट में रहना बखूबी जानती हैं। हालांकि पिछले दिन रुबीना के फैंस को तगड़ा झटका लगा था जब उन्हें पता चला कि एक्ट्रेस का कार एक्सीडेंट हो गया है। लोग एक्ट्रेस को लेकर मिन्नतें करते हुए नजर आए थे। वहीं इस हादसे को लेकर पति अभिनव शुक्ला काफी परेशान दिखे और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है। इस बीच अब रुबीना भी अपने हेल्थ को लेकर अपडेट देती हुई नजर आई और फैंस को सुकून मिला है।

अभिनव शुक्ला ने जताई नाराजगी

इससे पहले इस हादसे के बाद अभिनव शुक्ला ने कड़ी नाराजगी जाहिर कर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “हमारे साथ हुआ है और यह आपके साथ भी हो सकता है। ट्रैफिक लाइट जंप करने वाले फोन पर मौजूद बेवकूफों से सावधान रहें। पूरी डिटेल बाद में देता हूं। उन्होंने आगे कहा, “रुबीना कार में थी और वह ठीक है। उसे मेडिकल के लिए ले जा रहा हूं और मुंबई पुलिस मैं आपसे शख्त कार्रवाई करने का अनुरोध कर रहा हूं।”

Also Read: BIKINI LOOK: सारा अली खान की इन बिकिनी फोटोज ने फैंस को बनाया दीवाना, बोल्डनेस देखकर मचल जाएगा मन

रुबीना ने कहीं ये बात

वहीं अब अपने एक्सिंडेंट पर रुबीना ने चुप्पी तोड़ी है और कहा, “इस एक्सीडेंट की वजह से मेरे सिर और पीठ के निचले हिस्से पर चोट लगी है और ऐसे में मैं अभी भी शॉक्ड हूं। उन्होंने आगे कहा, “मैंने मेडिकल टेस्ट कराया और सब कुछ ठीक है। उस लापरवाह कार ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है, लेकिन हमारा नुकसान हो गया है।” रुबीना ने कहा, “मैं आपलोगों से सड़क पर सावधान रहने का आग्रह करती हूं। नियम हमारी अपनी सुरक्षा के लिए हैं।”

Also Read: RISHABH PANT की अस्पताल में हुई प्लास्टिक सर्जरी, जाने हेल्थ से जुड़ी सबसे बड़ी अपडेट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026