‘हर इमोशन को बेमिसाल खूबसूरती और…’ S. Janaki Amma के निधन पर टूटा पीएम मोदी का दिल, परिवार और फैंस को दिया खास संदेश

S. Janaki Amma: साउथ की कोकिला कही जाने वाली लेटेस्ट सिंगर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और इस मौके पर आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।

S. Janaki Amma

Photo Credit- Google S. Janaki Amma

S. Janaki Amma: हिंदी सिनेमा की सुर कोकिला लता मंगेशकर थी जो दुनिया को अलविदा कह गई लेकिन उनकी आवाज लोगों तक हमेशा घूमती रहेगी। इस सब के बीच अब साउथ सिनेमा की कोकिला कहीं जाने वाली सिंगर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं एस जानकी की जिन्होंने 88 साल की उम्र में अपने फैंस को छोड़कर इस दुनिया से हमेशा के लिए जा चुकी हैं। वहीं इस दुखद पल में ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दुख जाहिर करते हुए दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर x पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

S. Janaki Amma को लेकर क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने x पर लिखा, “मशहूर प्लेबैक सिंगर एस. जानकी अम्मा का जाना म्यूज़िक और कल्चर की दुनिया के लिए एक ऐसा नुकसान है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। अलग-अलग भाषाओं में उनके गाने कई पीढ़ियों तक पॉपुलर रहे। उन्होंने हर इमोशन को बेमिसाल खूबसूरती और वर्सेटिलिटी के साथ आवाज़ दी। उनकी धुनें आने वाले सालों में भी सुनने वालों को मंत्रमुग्ध करती रहेंगी। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, अनगिनत फैंस और पूरी म्यूज़िक बिरादरी के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

सिंगर को लेकर परिवार ने कहीं ये बात

अप्सरा वैदुला ने सोशल मीडिया पर एस जानकी अम्मा के तीन तस्वीरें शेयर करते हुए इस बारे में लोगों को जानकारी दें और कहां ” सभी को नमस्कार बहुत ही दुख के साथ मैं अपनी प्यारी दादी और मशहूर सिंगर एस. जानकी के निधन की खबर आप सबके साथ सांझा कर रही हूं। प्यार के साथ परिवार के बीच उन्होंने शांति से अंतिम सांस ली। भले ही इस समय हमारा मन भारी है लेकिन हम उनकी शानदार जिंदगी और सदाबहार संगीत से लाखों लोगों को मिली खुशी के लिए हमेशा उनके आभारी हैं।”

एस.जानकी को लेकर क्या बोली पोती

उनकी पोती अप्सरा ने आगे कहा कि “दुनिया के लिए वह एक आइकॉनिक आवाज थीं, जिन्होंने कई यादगार गाने दिए, लेकिन हमारे लिए वह हमारी प्यारी दादी थीं, जिनका अपनापन, दयालुता और शालीनता हमेशा हमारे साथ रहेगी।हम आपसे गुजारिश करते हैं कि इस मुश्किल घडी में परिवार को प्राइवेसी दें। आपके प्यार, प्रेयर और समझदारी के लिए धन्यवाद।” बता दें कि एस.जानकी का पूरा नाम सिस्टला जानकी था जिन्होंने साउथ के कई भाषा के साथ-साथ हिंदी में भी कई गाने दिए हैं। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर के तौर पर इंडस्ट्री में कोकिला कहा जाता था।

 

 

 

Exit mobile version