Saif Ali Khan: पहले अपने से 13 साल बड़ी अमृता सिंह के साथ शादी की और फिर 13 साल साथ रहने के बाद तलाक लेने वाले एक्टर का रिश्ता हमेशा ही सुर्खियों में रहा है। तलाक के बाद अपने से 10 साल छोटी करीना कपूर के साथ शादी करने वाले सैफ अली खान आज अपनी जिंदगी को खूब एंजॉय कर रहे हैं। उनके घर के रिश्ते काफी अलग है क्योंकि अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान और बेटी सारा अली खान से करीना कपूर काफी क्लोज बताई जाती है लेकिन क्या आपको पता है कि करीना से पहले भी सैफ अली खान की गर्लफ्रेंड के साथ इब्राहिम और सारा का रिश्ता काफी खास था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है।
Saif Ali Khan की गर्लफ्रेंड के साथ भी सारा अली खान का रिश्ता था इस हद तक खास
रेडिट यूजर ने फोटोज को शेयर कर कैप्शन में पूरी जानकारी दी है जहां बताया गया सैफ अली खान की इटैलियन स्विस गर्लफ्रेंड रोजा कैटालोना थी जिसके साथ अमृता सिंह से तलाक के 3 साल बाद एक्टर का रिश्ता शुरू हुआ था। लगभग 3 साल तक उन्होंने एक दूसरे को डेट किया। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि 2007 में उनका रिश्ता खत्म हो गया था। वही इस पोस्ट के मुताबिक सारा अली खान के साथ भी रोजा का रिश्ता काफी खास था जहां फोटोज में देखा जा सकता है कि सैफ अली खान के अलावा सारा और इब्राहिम की बचपन की झलक भी दिखाई गई है।
रिश्ते को किस तरह निभाते हैं सैफ अली खान
सैफ अली खान रोजा के साथ अलग-अलग जगह पर काफी क्लोज स्पॉट हुए तो वहीं कई तस्वीरों में सारा अली खान की नजर आई है। इतना ही नहीं उनका भाई इब्राहिम अली खान को भी देखा गया जो इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि अमृता सिंह से तलाक के बाद भी सैफ अली खान के साथ अपने बच्चों का रिश्ता काफी खास रहा है। रिश्ते को किस खूबसूरती से निभाना होता है या एक्टर बखूबी जानते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो 2012 में रिलीज हुई कॉकटेल को लेकर फिलहाल सैफ अली खान चर्चा में बने हुए हैं जिसका सिक्वल अभी रिलीज हुआ जिसमें शाहिद कपूर नजर आए हैं।
