---Advertisement---

53 साल के हुए बॉलीवुड के छोटे नवाब Saif Ali Khan, जन्मदिन पर देखें करीना और बच्चों संग खास तस्वीरें

Saif Ali Khan: सैफ अली खान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता है। वे कई दशकों से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है। सैफ अली खान ने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की है। अपने फल्मों के अलावा वे अपने निजी जिंदगी की वजह से भी आए दिन सुर्ख़ियों में रहते ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 16, 2023 2:50 अपराह्न

Saif Ali Khan
Follow Us
---Advertisement---

Saif Ali Khan: सैफ अली खान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता है। वे कई दशकों से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है। सैफ अली खान ने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की है। अपने फल्मों के अलावा वे अपने निजी जिंदगी की वजह से भी आए दिन सुर्ख़ियों में रहते हैं।

आपको बता दे की इस सभिनेता ने बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक करीना कपूर से शादी रचाई है। यह सैफ की दूसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी अपने ज़माने की जानी-मानी अभिनेत्री अमृता सिंह से की थी। मगर उनका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और वे अलग हो गए। साल 2012 में सैफ ने करीना से शादी रचाई।

बता दे की सैफ और करीना आज दो बेहद प्यारे बेटे जेह और तैमूर के माता-पिता हैं। आपको बता दे की आज Bollywood Actor Saif Ali Khan अपना 53वां जन्मदिन मना रहे है। उनके जन्मदिन के खास अवसर पर हम आपको सैफ और उनके परिवार की कुछ बेहद प्यारी तस्वीर दिखने जा रहे है। तो चलिए देखते है सैफ अली खान और उनके फैमिली की कुछ बेहद खूबसूरत फोटो।

पापा के साथ योगा करते दिख रहे है जेह और तैमूर

इस तस्वीर को अभिनेत्री Karina Kapoor Khan ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट के द्वारा शेयर किया था। यह तस्वीर इंटरनेशनल योग डे 2023 की है। तस्वीर में प्यारे जेह और तैमूर पापा सैफ के साथ योगा करते हुए नजर आ रहे है। इस तस्वीर पर करीना के फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आए थे।

यह तस्वीर साल 2021 की है। 2021 में सैफ के जन्मदिन पर पत्नी करीना कपूर ने यह तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने सैफ को जन्मदिन की शुभकामनाए दी थी। तस्वीर में करीना के और सैफ के अलावा उनके दोनों बेटे जेह और तैमूर भी नजर आ रहे है।

इस प्यारी तस्वीर को करीना ने साल 2021 के दिवाली के अवसर पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने अपने फैंस को दिवाली विश किया था। इस तस्वीर में करीना और जैफ के साथ-साथ जेह और तैमूर भी ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रहे है। तस्वीर शेयर कर करीना ने कैप्शन में लिखा था। “एक ही है जो मुझे पोज़ करने से रोक सकता है। इंस्टा फैमिली को दिवाली की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। सभी के लिए प्यार”।

इस तस्वीर को करीना कपूर ने 10 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस तस्वीर में करीना और सैफ खड़े नजर आ रहे हैं। जबकि करीना और सैफ के पीछे उनके दोनों बेटे मस्ती करते नजर आ रहे है। करीना द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को लोगों का भरपूर प्यार मिला।

दिवाली पर शेयर की थी यह प्यारी तस्वीर

यह तस्वीर 2023 के दिवाली की है। तस्वीर में करीना और सैफ के साथ तैमूर खड़े है जबकि करीना के छोटे बेटे जेह जमीन पर लेटे हुए नजर आ रहे है। यह बेहद ही प्यारी तस्वीर है। इस तस्वीर में करीना हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही हैं। वही सैफ भी ट्रेडिशनल अवतार में हैंडसम लग रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026