क्या बॉलीवुड के लिए ‘धुरंधर’ है असली मुसीबत, आदित्य धर की फिल्म रिलीज के बाद Saif Ali Khan ने बताया इंडस्ट्री का खौफनाक सच

Saif Ali Khan: धुरंधर फिल्म रिलीज होने के बाद क्या वाकई बॉलीवुड इंडस्ट्री में बदलाव का दौर आया है। आइए जानते हैं इसे लेकर क्या कहा एक्टर ने जो फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है।

Saif Ali Khan

Photo Credit- Google Saif Ali Khan

Saif Ali Khan: बॉलीवुड में फिल्में तो कई बनी और बनती रहेंगी लेकिन कुछ नाम ऐसे हैं जो भूलकर भी नहीं भुलाये जा सकते हैं और एक ऐसे ही फिल्म है आदित्य धर की धुरंधर जिसने अपने दोनों पार्ट से लगभग 3000 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं इस सबके बीच सैफ अली खान धुरंधर से पहले और बाद के समय में आए बदलाव को लेकर बात करते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने क्या कहा। क्या वाकई धुरंधर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बदलाव लाने का काम किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Saif Ali Khan से जानें धुरंधर ने किस तरह बदला नजरिया

सैफ अली खान धुरंधर के बारे में जिक्र करते हुए कहते हैं कि हर फ़िल्म के लिए नया एल्बम बनाने के बजाय ज़बरदस्त म्यूज़िक बनाना और दुनिया भर की हर तरह की चीज़ों को लेना, और साथ ही इंग्लिश से ज़्यादा डरना भी एक साफ़ आइडिया लगता है। अगर किसी खूबसूरत लीडिंग लेडी को आपके लिए ‘आइटम’ गाने के लिए हायर करने का तरीका बदल जाए। अगर आप इसे सिर्फ़ एक गाने की तरह लें और इन दोनों लड़कियों से शादी की तरह परफॉर्म करवाएं, तो यह बिल्कुल भी आंखों को नहीं चुभेगा।

धुरंधर से पहले और बाद के प्रोजेक्ट पर जानें Saif Ali Khan की राय

अनुपमा चोपड़ा के साथ इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा कि “मैं धुरंधर से पहले और उसके बाद के समय को देखता हूं इसलिए यह हम पर निर्भर करता है कि हम समय के साथ आगे बढ़ते हैं या नहीं। जगते हैं या नहीं।” दरअसल उनसे पूछा जाता है कि अपने करियर के इस पड़ाव पर नहीं स्क्रिप्ट चुनते समय उनकी क्या सोच होती है वह किस तरह के प्रोजेक्ट करना चाहते हैं या उन्हें क्या लगता है कि लोग किस तरह के प्रोजेक्ट पसंद करेंगे।

धुरंधर को लेकर टिप्पणी देने से हटके करीना कपूर ने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की थी जहां सैफ अली खान की फिटनेस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 

 

 

Exit mobile version