---Advertisement---

Saiyaara Review: मिडनाइट शो की घोषणा सुन KRK ने उड़ाई खिल्ली, जानिए टिकट बुक करने से पहले Ahaan Panday और Aneet Padda की फिल्म की 3 खासियत

Saiyaara Review: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा को देखने की अगर आप प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए जानते हैं इस फिल्म की तीन खासियत क्या-क्या है। इसके अलावा केआरके ने मिडनाइट शो को लेकर किस तरह से उड़ाया मजाक।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 17, 2025 2:24 अपराह्न

Saiyaara Review
Follow Us
---Advertisement---

Saiyaara Review: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म Saiyaara को लेकर लोगों के बीच एक जबरदस्त क्रेज बरकरार है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को लोगों ने खूब प्यार दिया। वहीं इस सबके बीच रिलीज से एक दिन पहले फिल्म के मिडनाइट शो की घोषणा कर दी गई। आमतौर पर कोई भी फिल्म रिलीज के बाद अगर अच्छी कलेक्शन कर रही है तभी मिडनाइट शो खोले जाते हैं। रिलीज से पहले Aneet Padda और Ahaan Pandayकी सैयारा के मिडनाइट शो इसकी पापुलैरिटी को बयां करने के लिए काफी है। वहीं इस सबके बीच आइए जानते हैं Saiyaara Review और केआरके यानी कमाल राशिद खान ने मजाक उड़ाया है।

सैयारा को लेकर KRK ने कहा ज्यादा तमाशा की जरूरत नहीं

सैयारा रिव्यू से हटके केआरके ने मिडनाइट शो को लेकर उन्होंने लिखा, “आदित्य चोपड़ा की फिल्म Saiyaara को अच्छी ओपनिंग मिल रही है इसलिए उन्हें अब शांत हो जाना चाहिए। उन्हें तमाशा करने की कोई जरूरत नहीं है जैसे कि उन्होंने मुग़ल-ए-आज़म बना दिया हो। मिडनाइट शो जोड़ दिए गए हैं और सब कुछ कितना बनावटी लग रहा है। पूरे भारत में बारिश हो रही है इसलिए लोग दिन में सिनेमाघर में कम ही जा रहे हैं। यूपी बिहार एमपी बाढ़ का सामना कर रहे हैं। मुंबई में भी लोग बारिश में बाहर नहीं निकलते तो जो इज्जत मिली है उसकी मां बहन ना करो।”

Saiyaara Review में जानें क्यों अहान पांडे अनीत पड्डा की फिल्म है खास

वहीं इस सबसे हटके अगर सैयारा रिव्यू की बात करें तो इसे लेकर यूज़र ने x पर एक पोस्ट किया। फिल्म रिलीज से पहले तैयारों को देख चुके यूजर ने 5 स्टार्स में से 4 स्टार दिए हैं। इस यूजर के मुताबिक इस फिल्म की तीन खासियत खूबसूरत केमिस्ट्री, रूह छू लेने वाले गाने और पुराने जमाने की रोमांटिक वाइब है। यूजर का कहना है कि कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है लेकिन फिल्म का प्रदर्शन दिल को छू लेने वाला है। अगर आप एक संगीत में सफ़र को एंजॉय करना चाहते हैं तो यह फिल्म की कहानी आपके दिल को छू सकती है।

Ahaan Panday और अनीत पड्डा की सैयारा है मॉडर्न आशिकी

इस Saiyaara Review में बताया कि उन्होंने अभी-अभी फिल्म देखी है और अहान पांडे के साथ Aneet Padda ने एक रिफ्रेशिंग शुरुआत की है। फिल्म की आत्मा म्यूजिक है जो दिल को छू लेने वाला, भावुक और यादगार बताया गया है। मोहित सूरी ने नए जमाने के ट्विस्ट के साथ आशिकी का जादू वापस लाने में कामयाब रहे हैं। हालांकि इस सबसे हटकर 18 जुलाई 2025 को अखिर सैयारा रिलीज होने के बाद क्या कमाल दिखाती है इस पर नज़रें बनी रहेगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 22, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 22, 2026

Ramayana Advance Booking

अक्टूबर 22, 2026