---Advertisement---

Salaar 2: ‘कल्कि 2998 AD’ हिट होते ही प्रभास की इस फिल्म पर आई अपडेट, जानिए रिलीज को लेकर क्या है मेकर्स की प्लानिंग

Salaar 2: प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी हिट होने के बाद सालार 2 को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट, सुनकर फैंस भी उछल गए, आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 3, 2024 4:54 अपराह्न

Salaar 2
Follow Us
---Advertisement---

Salaar 2: प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म की बात करें तो सालार पार्ट वन सीजफायर का नाम कैसे भूल सकते हैं। दिसंबर 2023 में रिलीज होने वाली इस फिल्म की बजट 270 करोड़ के आसपास थी और यह फिल्म 617 करोड़ की कमाई करने में कामयाब हुई। फिल्म को लोगों ने किस कदर प्यार दिया इसने कोई दो राय नहीं है। यही वजह है कि फैंस इस फिल्म के पार्ट 2 की भी मांग करने लगे क्योंकि फिल्म का नाम ही ‘सालार पार्ट 1 सीजफायर’ था। बीते दिन यह भी खबरें सामने आई कि अब पार्ट 2 नहीं बनाई जाएगी लेकिन इस सबके बीच शूटिंग और रिलीज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

प्रभास की फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड

प्रभास हाल ही अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आए हैं। इस फिल्म में उन्हें लोग किस कदर पसंद कर रहे हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। इस सब के बीच फैंस को एक बार फिर डबल तोहफा मिलने वाला है क्योंकि उनकी फिल्म सालार पार्ट 2 को लेकर एक न्यू अपडेट सामने आई है। कहा जा रहा है कि जून में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी लेकिन फिर फिल्म नहीं बनने की खबरें आई। अब क्योंकि मेकर्स की तरफ से इस बात की जानकारी आई है कि फिल्म बनाई जाएगी। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

आखिर कब से शुरू होने वाली है शूटिंग

एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा किया गया है कि इसकी शूटिंग 10 अगस्त से शुरू होने वाली है और यह 15 दिनों के लिए रामोजी फिल्म सिटी में शेड्यूल किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए इस बात का भी खुलासा किया गया है कि सीक्वल की शूटिंग 8 महीने तक की जाएगी। प्रशांत नील नहीं चाहते हैं कि फिल्म में किसी भी तरह की गड़बड़ी हो।

कब रिलीज हो सकती है फिल्म

रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया गया है कि सालार 2 कब तक रिलीज हो सकती है। इस बारे में अगर बात करें तो कहा जा रहा है कि फिल्म 2025 के अंत तक रिलीज हो सकती है और सिनेमाघरों में लोग इसे इंजॉय कर सकते हैं। बता दें कि सालार फिल्म में प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रिया रेड्डी नजर आए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026