Saleem Wastik: यूट्यूबर पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी हुआ पुलिस संग मुठभेड़ में ढेर, 150 कैमरे की फुटेज के पीछे छिपा था कुख्यात

Saleem Wastik: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला किया गया और इसमें मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया था लेकिन पुलिस संग मुठभेड़ में वह ढेर हो गया। पूरी डिटेल्स क्या है जो फिलहाल चर्चा में है।

Saleem Wastik

Photo Credit- Google Saleem Wastik

Saleem Wastik: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था जहां सरेआम उन पर चाकू से ऑफिस पहुंच कर वार किया गया था। हालांकि इस सबके बीच अब मुख्य आरोपी पुलिस संग मुठभेड़ में ढेर बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कथित तौर 1 लाख का इनाम आरोपी पर घोषित किया गया था। वही सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले आरोपियों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी काफी एक्टिव मोड पर थे। एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक उसे समय ऑफिस में अकेले थे जब उन पर यह हमला हुआ। इस मामले में एक के बाद एक खबरें सामने आ रही है।

कौन है Saleem Wastik पर हमला करने वाला आरोपी जिसकी गई जान

जहां यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की भिड़ंत हुई जिसमें एक आरोपी को गोली लगी। बाद में अस्पताल में बताया गया कि उसकी मौत हो चुकी है। वहीं कहा जा रहा है कि सलीम वास्तविक पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी में से जीशान शामिल था जो बाइक पर पीछे बैठा हुआ नकाबपोश था। गौरतलब है कि बदमाशों ने सलीम वास्तविक पर चाकू से लगातार वार किया था जो फिलहाल दिल्ली की मक्स अस्पताल में भर्ती है।

सलीम वास्तिक पर हमले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दी थी चेतावनी

एक्स मुस्लिम यूट्यूब सलीम वास्तिक पर हमले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की काफी एक्टिव मोड पर थे और उन्होंने गाजियाबाद पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कथित तौर पर जीशान 27 साल की उम्र का है जो नगला सैफी, जिला अमरोहा का रहने वाला था। जीशान की मौत के साथ आगे के मामले की जांच में पुलिस जुट चुकी है। वहीं इसके साथ ही कहा जा रहा है कि आरोपी की पहचान डेढ़ सौ कमरे के पीछे हुई थी लेकिन पुलिस संग मुठभेड़ में उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी थी। कहा जा रहा है कि बदमाश ने भागने की कोशिश की और इस दौरान पुलिस पर हमला किया जवाबी कार्रवाई में ढेर हो गया।

क्यों सलीम वास्तिक थे निशाने पर

जहां तक बात करें यूट्यूब पर सलीम वास्तिक की तो गाजियाबाद कॉलोनी में रहने वाले यूट्यूबर को एक्स मुस्लिम घोषित किया गया था। यूट्यूब पर उनका दबदबा देखा जाता था। जहां इस्लाम, मदरसे की शिक्षा और मुस्लिम समाज की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को लेकर सवाल उठाने में वह कभी भी पीछे नहीं रहते थे। अपनी राय बेबाकी से रखने की वजह से वह अक्सर विवादों में होते थे। कहा जाता है कि इसी वजह से कट्टरपंथी के निशाने पर थे।

 

 

Exit mobile version