---Advertisement---

Salman Khan और Lawrence Bishnoi की तनातनी पर ये क्या कह गए Salim Khan? बिश्नोई समुदाय ने किया रिएक्ट

Salim Khan: सलमान खान के पिता सलीम खान ने हिरण शिकार के मामले में तोड़ी चुप्पी तो भड़क उठा बिश्नोई गैंग, आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा और इस पर लेटेस्ट अपडेट जिसकी वजह से चर्चा में हैं सलीम खान।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 19, 2024 2:43 अपराह्न

Salim Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salim Khan: सलमान खान (Salman Khan) और लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के बीच जंग पिछले लंबे समय से काफी चर्चा में है। जहां कई दफा बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को धमकी मिल रही है। हालांकि इस सबके बीच सलीम खान (Salim Khan) इस मामले पर मुखर हुए हैं और उन्होंने अपनी बात कही है। सोशल मीडिया पर सलीम खान इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सलमान खान के पिता सलीम ने कहा है कि उन्हें कंफर्टेबल लगता है लेकिन बाहर जाने की आजादी नहीं है। इतना ही नहीं माफी मांगने के सवाल पर भी उन्होंने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं क्यों चर्चा में हैं एक्टर के पिता।

Salim Khan ने पुलिस की सुरक्षा पर कहीं ये बात

हाल ही में मीडिया इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के पिता सलीम खान भड़के नजर आए। इस दौरान वह कहते हैं कि “निपटा दीजिए कल मौका मिले ना मिले।” वहीं जब उनसे पूछा जाता है कि आपको कोई स्ट्रेस है इस पर सलीम खान कहते हैं कि “हर तरफ से सुनने को मिल रहा है कि नहीं छोड़ेंगे नहीं छोड़ेंगे। वैसे तो मैं किसी से नहीं डरता मैं बहुत कंफर्टेबल हूं कोई प्रॉब्लम नहीं है। बाहर निकलने की कहीं जाने की आजादी नहीं है। यहां मत जाना वहां मत जाना यह मत करना वह मत करना। पुलिस वाले जो कहते हैं वह आपको सुनना पड़ता है क्योंकि पुलिस जो भी कर रहे हैं वह हमारे लिए कर रहे हैं।”

Salim Khan ने कहा Salman Khan नहीं मांगेंगे माफी

इतना ही नहीं जब सलमान खान का बिश्नोई गैंग से माफी मांगने को लेकर सवाल पूछा गया तो वह कहते हैं कि “माफी मांगने का मतलब यह है कि हम अपने जुर्म को कबूल कर रहे हैं लेकिन जब हम सलमान ने ऐसा कुछ किया ही नहीं तो वह किस चीज की माफी मांगे। हमने आज तक एक कॉकरोच को नहीं मारा तो हिरण को कैसे मार सकते हैं।” उन्होंने कहा कि हमने कभी बंदूक का इस्तेमाल ही नहीं किया और सलमान वहां पर मौजूद भी नहीं था। सलमान ने हिरण का शिकार नहीं किया।

बिश्नोई समुदाय ने Salman Khan के पिता Salim Khan को कहा झूठा

वहीं इस मामले में बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, “सलीम खान झूठ बोल रहे हैं और उन्होंने एक और अपराध कर दिया है। अगर वह ऐसा कह रहे हैं कि उसे समय सलमान खान ने हिरण का शिकार नहीं किया तो फिर पुलिस, वन विभाग और गवाह सब झूठे हैं। उस समय बंदूक भी बरामद की गई थी और हिरण के अवशेष भी। कोर्ट की तरफ से सलमान खान दोषी क़रार हुए थे और उसके बाद उन्हें जेल की सजा हुई थी। सलीम खान के झूठ बोलने की वजह से एक बार फिर हमारा समाज आहत हुआ है। लॉरेंस को सलमान खान के पैसे में कोई दिलचस्पी नहीं है।”

Salman Khan और Lawrence Bishnoi की तनातनी की वजह

गौरतलब है कि ‘हम साथ साथ हैं’ शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण के शिकार करने का आरोप लगाया गया था जिसके बाद बिश्नोई समाज उनसे खफा है। बिश्नोई समाज में काले हिरण को देव तुल्य माना जाता है और ऐसे में काले हिरण का शिकार उनके समाज के लिए एक अपमान है जिसकी वजह से बिश्नोई समाज सलमान माफी की मांग कर रहे हैं और लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026