---Advertisement---

Salman khan को Lawrence Bishnoi गैंग से फिर मिली धमकी, क्या ‘सिकंदर’ की शूटिंग जारी रखेंगे भाईजान?

Salman khan: सलमान खान को जान से मारने की मिली धमकी, आखिर सिकंदर की शूटिंग के बीच क्या करेंगे एक्टर, आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जिसने सोशल मीडिया पर फिर मचाई सनसनी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 8, 2024 10:59 पूर्वाह्न

Salman khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman khan: एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री में सनसनी मच गई क्योंकि मुंबई पुलिस को मिला सलमान खान (Salman Khan) को लेकर एक धमकी भरा मैसेज जिसके बाद फैंस हैरान रह गए हैं। बीते दिन शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को धमकी दी गई थी रायपुर के फैजान की तरफ से वहीं अब एक बार फिर अज्ञात व्यक्ति ने कल रात मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को यह मैसेज भेजा है जिसके बाद लोग शॉक्ड हैं। कहा जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग की तरफ से ही सलमान खान को धमकी दी गई है। आईए जानते हैं पूरा मामला।

Salman Khan को लेकर क्या मिली है धमकी

रिपोर्ट के मुताबिक वर्ली पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मामले में जांच जारी है। वही बताया जा रहा है कि यह धमकी सलमान खान के गाने को लेकर है जिसमें सलमान और लॉरेंस बिश्नोई का नाम शामिल किया गया है। ऐसे में इस गाने को बनाने वाले गीतकार निशाने पर आ गए हैं और मैसेज में यह लिखा गया है कि एक महीने के अंदर इस गाने को बनाने वाले को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उसकी ऐसी हालत कर दी जाएगी कि वह दोबारा गाने नहीं लिख सकेगा। अगर सलमान खान में हिम्मत है तो वह उसे बचा ले।

पहले भी मिली थी Salman Khan को धमकी

गौरतलब है कि इससे पहले भी सलमान खान को 5 नवंबर को धमकी बाद मैसेज मिला था जिसमें शख्स ने 5 करोड़ फिरौती की मांग की थी। इस धमकी में कहा गया था कि 5 करोड़ की रकम दी जाए नहीं तो सलमान खान को जान से मार दिया जाएगा। हालांकि बाद में पुलिस की जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हो गई।

Salman Khan कर रहे फिल्हाल Sikander की शूटिंग

बता दें कि सलमान खान फिलहाल हैदराबाद के फेमस ताज फलकनुमा पैलेस में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikander) की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के सेट से उनकी तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह अपने एक फैन के साथ पोज़ देते हुए नजर आए थे। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी है जिनकी एक झलक काफी चर्चा में रही। कहा जा रहा है कि सलमान खान की सिक्योरिटी का पूरा ख्याल रखा जा रहा है और उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस का खास इंतजाम है। बता दें कि ‘सिकंदर’ फिल्म 2025 ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। अब ऐसे में नहीं धमकी के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी और ‘सिकंदर’ फिल्म की शूटिंग में क्या बदलाव आता है यह लोग इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फिलहाल इस बारे में कोई भी खबर नहीं आई है।

Salman Khan के अलावा Shah Rukh Khan को भी मिली धमकी

इस सबसे परे बीते दिन शाहरुख खान को भी धमकी दी गई है जिसमें आरोपी रायपुर का फैजान बताया जा रहा है। वहीं इस बारे में खबर आई कि शाहरुख खान की जान के बदले 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई। निश्चित तौर पर बॉलीवुड के दो बड़े खान को इस तरह खुलेआम धमकी दी जा रही है जिसे जानने के बाद फैंस परेशान हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Kartik Aaryan

अप्रैल 16, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026