Salman Khan: सितारों की पर्सनल लाइफ को कैमरे में कैद करने के लिए पैप्स किसी भी हद तक जाने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में यह भी नहीं सोचते हैं कि आखिर उनका पसंदीदा सितारा कहां और किस स्थिति में है। ऐसा ही कुछ सलमान खान के साथ भी हुआ है। दरअसल भाईजान को मुंबई के हिंदूजा हॉस्पिटल जाते हुए स्पॉट किया गया जिसके बाद पैप्स की भीड़ उनके पीछे पड़ गई। हालांकि इस दौरान वह चुप रहे लेकिन अस्पताल से बाहर निकलते समय उनका गुस्सा फूट पड़ा। वह मातृभूमि मातृभूमि चिल्लाते हुए पैप्स को पागल तक कह गए। वहीं इस सबके बीच अब उन्होंने अपनी 4 तस्वीरें शेयर करते हुए गुस्सा निकाला है।
मातृभूमि फिल्म रिलीज से पहले Salman Khan का फूटा गुस्सा
वहीं पैपराजी के सामने कैमरे पर रिएक्ट करने के बाद सलमान खान ने सोशल मीडिया के जरिए भी टिप्पणी की है और उन्होंने अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए कहा, “अगर मैं किसी प्रेस को अस्पताल में मेरे दर्द का आनंद लेते हुए देखता हूं। जिस प्रेस के लिए मैं खड़ा रहा हूं, उससे बातचीत की है, ध्यान रखा है कि वे भी अपनी रोजी-रोटी कमाएं। लेकिन अगर वे मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं… चुप रहें, आनंद न लें।” इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि “भाई भाई भाई मातृभूमि पिक्चर की मां की आंख, पिक्चर इंपॉर्टेंट है या लाइफ।”
सलमान खान की धमकी सुन लोगों का घुमा दिमाग
इसके साथ ही सलमान खान ने आगे कहा कि “ऐसे मैं सौ जला दूंगा। भाई के एक भाई के दुख पर अगली बार ट्राई कर लेना मेरे साथ। बस ट्राई कर लेना। जब भी तुम्हारा कोई हॉस्पिटल में होगा क्या मैं ऐसा रिएक्ट करूंगा?” कोई आखिरी फोटो के साथ उन्होंने कहा, “60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला यह याद रख लेना, जेल में डालोगे हा हा।”
ऐसे में सलमान खान ने अपने पोस्ट के जरिए यह बता दिया कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनकी फिल्मों को पसंद कर रहे हैं या फिर नहीं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की आने वाली फिल्म का नाम मातृभूमि है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो सकती है।
